Page Loader
IPL 2020: जानें सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

IPL 2020: जानें सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Feb 19, 2020
12:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण को शुुरु होने में अब लगभग डेढ़ महीनों का समय बचा हुआ है। दुनिया की नंबर वन टी-20 लीग के शेड्यूल की भी घोषणा हो चुकी है। इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 29 मार्च को खेला जाएगा। सीजन के फाइनल की तारीख पहले ही घोषित हो चुकी है। आइए जानते हैं 13वें सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल क्या है।

सनराइजर्स हैदराबाद

मुंबई के खिलाफ अपना सीजन शुरु करेगी SRH

01 अप्रैल: SRH बनाम मुंबई इंडियंस (होम, रात 8 बजे)। 04 अप्रैल: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम SRH (अवे, रात 8 बजे)। 07 अप्रैल: RCB बनाम SRH (अवे, रात 8 बजे)। 12 अप्रैल: SRH बनाम राजस्थान रॉयल्स (होम, शाम 4 बजे)। 16 अप्रैल: SRH बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स (होम, रात 8 बजे)। 19 अप्रैल: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम SRH (अवे, रात 8 बजे)। 21 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम SRH (अवे, रात 8 बजे)। 26 अप्रैल: SRH बनाम दिल्ली कैपिटल्स (होम, रात 8 बजे)।

शेड्यूल

सनराइजर्स के आगे के मैचों की तारीख और समय

30 अप्रैल: SRH बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (होम, रात 8 बजे)। 03 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम SRH (अवे, रात 8 बजे)। 05 मई: SRH बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (होम, रात 8 बजे)। 09 मई: मुंबई इंडियंस बनाम SRH (अवे, रात 8 बजे)। 12 मई: SRH बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (होम, रात 8 बजे)। 15 मई: कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम SRH (अवे, रात 8 बजे)।

नीलामी

नीलामी में सनराइजर्स ने खरीदे थे सात खिलाड़ी

सनराइजर्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी: विराट सिंह (1.9 करोड़ रूपये), प्रियम गर्ग (1.9 करोड़ रूपये), मिचेल मार्श (दो करोड़ रूपये), फैबिएन एलन (50 लाख रूपये), संदीप बवांका (20 लाख रूपये), अब्दुल समाद (20 लाख रूपये) और संजय यादव (20 लाख रूपये)। रिटेन किए गए खिलाड़ी: केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, मनीष पाण्डेय, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टेनलेक, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शाहबाज नदीम, विजय शंकर, नबी, राशिद खान, जॉनी बेयरेस्टो, साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, और बासिल थंपी।

इतिहास

सनराइजर्स का IPL इतिहास

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2013 में पहली बार IPL खेला था और पहले सीजन में ही प्ले-ऑफ तक पहुंचे थे। 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ रन से हराकर सनराइजर्स ने अपना पहला IPL खिताब जीता। 2018 में सनराइजर्स एक बार फिर IPL के फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार उन्हें चेन्नई के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। SRH के डेविड वॉर्नर (3) और केन विलियमसन (1) औरेंज कैप तो वहीं भुवनेश्वर कुमार (1) पर्पल कैप जीत चुके हैं।