Loading...
IPL 2020: जानें कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

IPL 2020: जानें कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Sep 07, 2020
10:27 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। हमने आपको सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2020 के लिए पूरा शेड्यूल पहले बताया है। आज हम आपको दो बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का इस सीजन का पूरा शेड्यूल बता रहे हैं। आइए जानते हैं KKR का पूरा शेड्यूल, पूरी टीम, नीलामी में खरीदे गए खिलाडी़ और अन्य महत्वपूर्ण बातें।

जानकारी

इस सीजन खेले जाएंगे 10 डबल हेडर्स

इस सीजन जिस दिन दो मैच खेले जाएंगे उस दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरु होगा। नीचे दिए गए शेड्यूल में 03:30 बजे शुरू होने वाले मैचों के सामने समय लिखा है, बाकी सभी मैच 07:30 बजे शुरू होंगे।

शेड्यूल

कोलकाता के सभी मैचों की तारीख

23 सितंबर: KKR बनाम MI

26 सितंबर: KKR बनाम SRH

30 सितंबर: KKR बनाम RR

03 अक्टूबर: KKR बनाम DC

07 अक्टूबर: KKR बनाम CSK

10 अक्टूबर: KKR बनाम KXIP (03:30 बजे)

12 अक्टूबर: KKR बनाम RCB

16 अक्टूबर: KKR बनाम MI

18 अक्टूबर: KKR बनाम SRH (03:30 बजे)

21 अक्टूबर: KKR बनाम RCB

24 अक्टूबर: KKR बनाम DC (03:30 बजे)

26 अक्टूबर: KKR बनाम KXIP

29 अक्टूबर: KKR बनाम CSK

01 नवंबर: KKR बनाम RR

ADVERTISEMENT

नीलामी

नीलामी में KKR ने खरीदे थे नौ खिलाड़ी

कोलकाता द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी: पैट कमिंस (15.5 करोड़ रूपये), इयोन मोर्गन (5.25 करोड़ रूपये), टॉम बैंटन (एक करोड़ रूपये), क्रिस ग्रीन (20 लाख रूपये), वरुण चक्रवर्ती (चार करोड़ रूपये), प्रवीण तांबे (20 लाख रूपये), राहुल त्रिपाठी (60 लाख रूपये), एम. सिद्धार्थ (20 लाख रूपये), निखिल नाईक (20 लाख रूपये)।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रसेल, दिनेश कार्तिक, हैरी गर्नी, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड़, नरेन।

ADVERTISEMENT

इतिहास

KKR का IPL इतिहास

पहले सीजन से ही IPL खेल रही KKR पहले तीन सीजनों में लगातार छठे, आठवें और छठे स्थान पर रही थी।

चौथे सीजन में वे पहली बार प्ले-ऑफ में पहुुंचे और 2012 में पहली बार उन्होंने IPL खिताब अपने नाम किया।

2014 में एक बार फिर वे IPL चैंपियन बने। 2016, 2017 और 2018 में लगातार तीन बार वे प्ले-ऑफ में पहुंचे।

गौतम गंभीर ने KKR के लिए सबसे ज़्यादा 3,035 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT