Loading...
IPL 2021: कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा शेड्यूल और टीम समेत अहम जानकारी

IPL 2021: कोलकाता नाइटराइडर्स का पूरा शेड्यूल और टीम समेत अहम जानकारी

लेखन Neeraj Pandey
Mar 09, 2021
11:00 pm

क्या है खबर?

09 अप्रैल से शुरु हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) 11 अप्रैल को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। पिछले सीजन टीम पांचवें स्थान पर रही थी और रनरेट के कारण प्ले-ऑफ में नहीं जा सकी थी। दो बार IPL चैंपियन रह चुकी KKR इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। जानें KKR का इस सीजन का पूरा शेड्यूल, टीम और कुछ अन्य जरूरी बातें।

शेड्यूल

IPL 2021 के लिए KKR के मैचों का कार्यक्रम

11 अप्रैल: SRH बनाम KKR

13 अप्रैल: KKR बनाम MI

18 अप्रैल: RCB बनाम KKR (03:30 बजे)

21 अप्रैल: KKR बनाम CSK

24 अप्रैल: RR बनाम KKR

26 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम KKR

29 अप्रैल: DC बनाम KKR

03 मई: KKR बनाम RCB

08 मई: KKR बनाम DC (03:30 बजे)

10 मई: MI बनाम KKR

12 मई: CSK बनाम KKR

15 मई: KKR बनाम पंजाब किंग्स

18 मई: KKR बनाम RR

21 मई: KKR बनाम SRH

जानकारी

नीलामी में KKR ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

शाकिब अल हसन (3.2 करोड़ रुपये), हरभजन सिंह (दो करोड़ रुपये), बेन कटिंग (75 लाख रुपये), करुण नायर (50 लाख रुपये), पवन नेगी (50 लाख रुपये), वेंकटेश अय्यर (20 लाख रुपये), शेल्डन जैक्सन (20 लाख रुपये) और वैभव अरोरा (20 लाख रुपये)।

ADVERTISEMENT

स्क्वॉड

2021 सीजन के लिए ऐसी है KKR की टीम

इयोन मोर्गन (कप्तान), शिवम मावी, संदीप वारियर, कुलदीप यादव, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वैभव अरोरा, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन कटिंग, टिम साइफर्ट, करुण नायर, शेल्डन जैक्सन, वेंकटेश अय्यर, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, प्रसिद्ध कृष्णा, शुभमन गिल, नितीश राणा, पवन नेगी, कमलेश नागरकोटी, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती और राहुल त्रिपाठी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

तीन साल बाद फिर से KKR के लिए खेलेंगे शाकिब

फिक्सिंग के बारे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को जानकारी नहीं देने के कारण शाकिब पर एक साल का बैन लगा था और इसी कारण वह IPL 2020 में नहीं खेल सके थे। 2017 के बाद वह दोबारा KKR के लिए खेलेंगे।

इतिहास

KKR का IPL इतिहास

पहले सीजन से ही IPL खेल रही KKR पहले तीन सीजनों में लगातार छठे, आठवें और छठे स्थान पर रही थी। चौथे सीजन में वे पहली बार प्ले-ऑफ में पहुुंचे और 2012 में पहली बार उन्होंने IPL खिताब अपने नाम किया।

2014 में एक बार फिर वे IPL चैंपियन बने। 2016, 2017 और 2018 में लगातार तीन बार वे प्ले-ऑफ में पहुंचे। गौतम गंभीर ने KKR के लिए सबसे ज़्यादा 3,035 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT