Loading...
IPL 2020: जानें चेन्नई सुपरकिंग्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

IPL 2020: जानें चेन्नई सुपरकिंग्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Sep 08, 2020
08:00 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरु होने में कुछ ही दिन बचे हैं और पूरा शेड्यूल घोषित होने के बाद इसकी उलटी गिनती शुरु हो गई है। तीन बार लीग का खिताब जीत चुकी और पिछले साल की उपविजेता रहने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) इस साल भी कमाल दिखा सकती है। हालांकि, उनके बड़े खिलाड़ी सुरेश रैना और हरभजन सिंह इस बार टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। आइए जानते हैं CSK का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें।

जानकारी

इस सीजन खेले जाएंगे 10 डबल हेडर्स

इस सीजन जिस दिन दो मैच खेले जाएंगे उस दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरु होगा। नीचे दिए गए शेड्यूल में 03:30 बजे शुरू होने वाले मैचों के सामने समय लिखा है, बाकी सभी मैच 07:30 बजे शुरू होंगे।

शेड्यूल

CSK के सभी मैचों की तारीख

19 सितंबर: CSK बनाम MI

22 सितंबर: CSK बनाम RR

25 सितंबर: CSK बनाम DC

02 अक्टूबर: CSK बनाम SRH

04 अक्टूबर: CSK बनाम KXIP

07 अक्टूबर: CSK बनाम KKR

10 अक्टूबर: CSK बनाम RCB

13 अक्टूबर: CSK बनाम SRH

17 अक्टूबर: CSK बनाम DC

19 अक्टूबर: CSK बनाम RR

23 अक्टूबर: CSK बनाम MI

25 अक्टूबर: CSK बनाम RCB (03:30 बजे)

29 अक्टूबर: CSK बनाम KKR

01 नवंबर: CSK बनाम KXIP (03:30 बजे)

ADVERTISEMENT

टीम

IPL 2020 की नीलामी में CSK ने खरीदे थे चार खिलाड़ी

CSK द्वारा नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी- सैम कर्रन (5.50 करोड़ रुपये), पीयुष चावला (6.75 करोड़ रुपये), जोश हेज़लवुड (2 करोड़ रुपये), आर साई किशोर (20 लाख रुपये)।

CSK द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी- अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डू प्लेसिस, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, जगदीशन नारायण, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी नगिडी, मिशेल सेंटनर, मोनू सिंह, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, रितुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर और सुरेश रैना।

ADVERTISEMENT

क्या आप जानते हैं?

CSK के लिए खेलते नहीं दिखेंगे रैना और हरभजन

सुरेश रैना दुबई जाने बाद के बाद 29 अगस्त को भारत लौट आए थे और सीजन से खुद को दूर कर लिया था। हरभजन सिंह दुबई गए ही नहीं और उन्होंने भी इस सीजन नहीं खेलने का निर्णय लिया है।

इतिहास

CSK का IPL में पूरा इतिहास

IPL में CSK सबसे ज्यादा (10) बार प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा (8) फाइनल खेलने का रिकॉर्ड भी CSK के ही नाम है।

CSK ने 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीता था। CSK सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली दूसरी टीम है।

इस लीग में सबसे ज्यादा (61.28) जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड भी CSK के ही नाम है।

IPL में 100 मैच जीतने वाली CSK मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी टीम है।

ADVERTISEMENT