Page Loader
IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
फिलहाल अंकतालिका में शीर्ष पर है दिल्ली

IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें

Sep 12, 2021
09:57 am

क्या है खबर?

स्थगित हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने शानदार प्रदर्शन किया था। गत उपविजेता DC ने आठ मुकाबले खेले और छह जीत के साथ फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पायदान पर है। IPL 2021 के बचे हुए सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है, जिसमें DC अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। इस बार श्रेयस अय्यर भी खेलते दिखेंगे। DC के शेड्यूल समेत महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

अच्छा प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों ने किया प्रभावित

शिखर धवन ने IPL 2021 में 54.28 के बेमिसाल औसत से 380 रन बनाए हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं। वहीं पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पृथ्वी ने 308 रन जबकि पंत ने 213 रन बना लिए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में आवेश खान ने 16.50 की उम्दा औसत से 14 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं कगिसो रबाडा ने सात मैचों में 3/36 के बेस्ट प्रदर्शन के साथ आठ विकेट लिए हैं।

खराब प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों ने किया निराश

ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस से DC को काफी उम्मीदें हैं लेकिन वह उस खरे नहीं उतर सके थे। स्टोइनिस ने आठ मैचों में 71 रन बनाए हैं और दूसरी तरफ गेंदबाजी में सिर्फ दो विकेट लिए हैं। वहीं अनुभवी स्टीव स्मिथ ने छह मैचों में 34* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 104 रन बनाए हैं। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 111 का रहा है। अनुभवी इशांत शर्मा ने तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था।

शेड्यूल

ऐसा है DC का शेड्यूल

22 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7.30 बजे 25 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दोपहर 3.30 बजे 28 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 3.30 बजे 02 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3.30 बजे 04 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7.30 बजे 08 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे

स्क्वाड

2021 सीजन के लिए यह है DC की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), कगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, सैम बिलिंग्स, अजिंक्या रहाणे, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, स्टीव स्मिथ, एम. सिद्धार्थ, विष्णु विनोद, ललित यादव, आवेश खान, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रिपल पटेल, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमायर, प्रवीण दुबे, पृथ्वी शॉ, एनरिच नोर्खिया, उमेश यादव, लुकमान मेरिवाला और टॉम कर्रन।