NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / देवजीत सैकिया से लेकर प्रभतेज सिंह भाटिया तक, ये हैं BCCI के सभी शीर्ष अधिकारी
    अगली खबर
    देवजीत सैकिया से लेकर प्रभतेज सिंह भाटिया तक, ये हैं BCCI के सभी शीर्ष अधिकारी
    देवजीत सैकिया बने BCCI के सचिव (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    देवजीत सैकिया से लेकर प्रभतेज सिंह भाटिया तक, ये हैं BCCI के सभी शीर्ष अधिकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 13, 2025
    03:40 pm

    क्या है खबर?

    असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया ने जय शाह की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली है।

    BCCI ने सोमवार (13 जनवरी) को आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है।

    उनके साथ-साथ प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। इन प्रमुख पदों में नियुक्तियों के बाद अब BCCI प्रशासकों की नई टीम तैयार हुई है।

    इस बीच BCCI के सभी शीर्ष अधिकारियों के बारे में जानते हैं।

    अध्यक्ष 

    रोजर बिन्नी हैं BCCI के अध्यक्ष

    क्रिकेट प्रशासक के रूप में रोजर बिन्नी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष रह चुके हैं।

    इसके अलावा वह BCCI की चयन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

    बिन्नी ने भारत को 1983 के ऐतिहासिक विश्व कप जीतने में मदद की थी। उन्होंने विश्व कप में 18.66 की औसत से 18 विकेट चटकाए थे।

    अपने करियर में उन्होंने 27 टेस्ट में 47 विकेट लिए थे। 72 वनडे मैचों में उन्होंने 4.59 की इकॉनमी से 77 विकेट लिए थे।

    उपाध्यक्ष

    लम्बे समय से बोर्ड के साथ जुड़े हुए हैं राजीव शुक्ला 

    राजीव शुक्ला लम्बे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। वह वर्तमान में छतीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं और इससे पहले वह पत्रकार भी रह चुके हैं।

    क्रिकेट प्रशासक के रूप में राजीव IPL के चेयरमैन के पद पर भी काम कर चुके हैं।

    2015 में, उन्हें BCCI द्वारा सर्वसम्मति से IPL के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया था।

    18 दिसंबर, 2020 को उन्हें BCCI का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया था।

    सचिव 

    देवजीत सैकिया BCCI के नए सचिव बने

    सैकिया असम के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने 1990-91 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।

    उन्होंने असम के लिए रणजी ट्रॉफी में 4 मैच खेले, जिसकी 6 पारियों में कुल 53 रन बनाए थे।

    सैकिया का क्रिकेट प्रशासन में प्रवेश 2016 में शुरू हुआ जब वे हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) के 6 उपाध्यक्षों में से एक बने।

    बाद में वह 2019 में ACA सचिव बने थे।

    कोषाध्यक्ष

    प्रभतेज सिंह भाटिया बने नए कोषाध्यक्ष

    भाटिया निर्विरोध रूप से BCCI के नए कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। साल 1991 में रायपुर में जन्मे भाटिया छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं।

    वह छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके पिता बलदेव भी CSCS को अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    वह 2019 से 2022 में BCCI के शीर्ष परिषद के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं।

    IPL चेयरमैन 

    मौजूदा IPL चेयरमैन हैं अरुण सिंह धूमल 

    अरुण सिंह धूमल को 2022 में IPL का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। वह इससे पहले BCCI के कोषाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

    वह क्रिकेट प्रशासक के तौर पर एक दशक से भी अधिक का अनुभव रखते हैं। वह 2010 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के निदेशक रह चुके हैं।

    बता दें कि धूमल के पिता प्रेम कुमार धूमल हैं, जो हिमाचल प्रदेश से 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    रोजर बिन्नी
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश

    BCCI

    पेरिस ओलंपिक के लिए BCCI का बड़ा ऐलान, भारतीय खिलाड़ियों के लिए देंगे 8.5 करोड़ रुपये  जय शाह
    पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ हुआ निधन, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में जड़ा था दोहरा शतक   भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: भारतीय खिलाड़ियों ने पहले वनडे मैच में क्यों बांधी काली पट्‌टी? भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI शुरू कर सकता है पूर्व खिलाड़ियों की लीग, IPL की तरह हो सकता है टूर्नामेंट जय शाह

    क्रिकेट समाचार

    रोहित और कोहली को मिला नवजोत सिंह सिद्धू का साथ, कहा- हमें उनका सम्मान करना चाहिए विराट कोहली
    सूर्यकुमार यादव को टेस्ट टीम में चाहते हैं माइकल वॉन, कहा- पंत के साथ करेंगे कमाल सूर्यकुमार यादव
    गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे नितीश राणा और हर्षित राणा, कही ये दिलचस्प बात गौतम गंभीर
    भारतीय दिग्गज खिलाड़ी जो वनडे डेब्यू में शून्य पर हुए आउट, फिर लगाया रनों का अंबार  सचिन तेंदुलकर

    रोजर बिन्नी

    रोजर बिन्नी बने BCCI के नए अध्यक्ष, हुआ आधिकारिक ऐलान BCCI
    BCCI की बैठक में चुने गए बोर्ड के नए पदाधिकारी कौन-कौन हैं? BCCI
    DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली पर यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला ने BCCI से की शिकायत- रिपोर्ट  DDCA
    BYJU'S की जगह ड्रीम इलेवन होगा भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य प्रायोजक, BCCI ने किया ऐलान BCCI

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय टीम WTC 2023-25 के फाइनल से हुई बाहर, दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा खिताबी मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: किस खिलाड़ी का प्रदर्शन रहा बेहतर और किसने किया निराश? जानिए विश्लेषण  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख आंकड़े बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    टेस्ट क्रिकेट: भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में कब-कब खेली न्यूनतम गेंदें, जानिए आंकड़े  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025