Loading...
100 टेस्ट खेलने वाले दिग्गजों ने ठुकराया BCCI चयनकर्ता बनने का प्रस्ताव- रिपोर्ट
BCCI को अभी मुख्य चयनकर्ता नहीं मिला है (फाइल तस्वीर)

100 टेस्ट खेलने वाले दिग्गजों ने ठुकराया BCCI चयनकर्ता बनने का प्रस्ताव- रिपोर्ट

Oct 15, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से उनके उत्तराधिकारी की तलाश जारी है। पश्चिम क्षेत्र के चयनकर्ता पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख खत्म हो गई है। पार्थिव पटेल ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जूनियर पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल रमेश पोवार अब वरिष्ठ चयनकर्ता पद के दावेदार बन सकते हैं।

जिम्मेदार

इस कारण पार्थिव ने नहीं किया आवेदन 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पार्थिव के आवेदन नहीं करने के पीछे भारतीय क्रिकेट में वीवीएस लक्ष्मण का बढ़ता प्रभाव एक बड़ी वजह हो सकता है।

हाल ही में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के प्रमुख लक्ष्मण चयन समिति की सभी बैठकों में शामिल होंगे।

पटेल के आवेदन नहीं करने के बाद कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि प्रज्ञान ओझा चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष बने रह सकते हैं।

खर्च

100 टेस्ट खेलने वाले दिग्गजों ने प्रस्ताव ठुकराया 

आरपी सिंह और प्रज्ञान के चयन समिति में शामिल होने के बाद BCCI ने समिति के खर्च का बजट 3 करोड़ रुपये बढ़ाकर 17.45 करोड़ रुपये कर दिया था।

अब 2026-27 के लिए इसको बढ़ाकर 19.35 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि BCCI ने करीब 100 टेस्ट मैच खेल चुके 2 पूर्व भारतीय क्रिकेटरों से चयनकर्ता बनने के लिए संपर्क किया था, लेकिन दोनों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

ADVERTISEMENT

चाहत

BCCI चाहता था अगरकर ही रहे मुख्य चयनकर्ता 

रिपोर्ट के अनुसार, BCCI चाहता था कि अगरकर विश्व कप 2027 तक मुख्य चयनकर्ता बने रहें, ताकि व्यवस्था में निरंतरता बनी रहे।

हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।

सूत्र के मुताबिक, नए चयन समिति अध्यक्ष के आने से टीम के मौजूदा कामकाज और योजनाओं को लेकर सोच बदल सकती है।

लक्ष्मण की भूमिका भारतीय क्रिकेट में बढ़ रही है। ऐसे में BCCI शायद नया मुख्य चयनकर्ता लाकर व्यवस्था में बदलाव करने के बजाय मौजूदा व्यवस्था को ही जारी रखना चाहे।

ADVERTISEMENT

कार्यकाल

अगरकर के कार्यकाल पर एक नजर

अगरकर को जुलाई 2023 में भारतीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

उनके कार्यकाल में भारत ICC के सफेद गेंदों के टूर्नामेंटों में सिर्फ 2 मुकाबले हारी। इनमें वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और 2026 टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार शामिल है।

इस दौरान भारत ने 2024 और 2026 टी-20 विश्व कप के साथ 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन बहुत गिरा है।

ADVERTISEMENT