Loading...
पूर्व क्रिकेटर ने मोहम्मद शमी को भारतीय टीम से बाहर रखने पर की BCCI की आलोचना
पूर्व क्रिकेटर ने मोहम्मद शमी को भारतीय टीम से बाहर रखने पर की BCCI की आलोचना

पूर्व क्रिकेटर ने मोहम्मद शमी को भारतीय टीम से बाहर रखने पर की BCCI की आलोचना

Oct 19, 2026
12:55 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किए जाने पर बहस छिड़ गई है। रणजी ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 5 विकेट चटकाकर बेहतरीन फॉर्म दिखाने बावजूद शमी को टीम में शामिल नहीं किया। इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और चयनकर्ताओं पर तीखा हमला बोला है।

बयान

कैफ ने क्या दिया बयान?

कैफ ने क्रिकबज से कहा, "आज टीम चुनी जाती है, तो आपको बस एक ईमेल मिलता है कि टीम फाइनल हो गई है। कोई सार्वजनिक बयान नहीं आता, कोई सवाल-जवाब का सत्र नहीं होता। कोई भी चयनकर्ता या BCCI अधिकारी फैसले के कारणों को स्पष्ट नहीं करता। इसमें पारदर्शिता होनी चाहिए। हम मोहम्मद शमी की बात करें, तो वह विश्व कप के प्रमाणित प्रदर्शनकर्ता हैं। वनडे विश्व कप 2023 में वह नहीं होते तो भारत फाइनल तक नहीं पहुंच पाता।"

फिटनेस

शमी की फिटनसे पर भी बोले कैफ

कैफ ने कहा, "मैंने कहीं पढ़ा कि उन्हें इसलिए नहीं चुना जा रहा है क्योंकि वे छोटे स्पेल में गेंदबाजी कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह भी छोटे स्पेल फेंकते हैं। इंग्लैंड में जब उनका कार्य भार प्रबंधित किया जा रहा था, तब शुभमन गिल को भी उनके छोटे स्पेल के साथ ही काम चलाना पड़ा था। अगर शमी छोटे स्पेल फेंक रहे हैं, तो उसमें दिक्कत क्या है? वह छोटे स्पेल के साथ भी अपना काम बखूबी कर सकते हैं।"

ADVERTISEMENT

हवाला

कैफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी के रिकॉर्ड का दिया हवाला

कैफ ने कहा, "जाइए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों से पूछिए कि वे किसका सामना नहीं करना चाहेंगे। पहला गेंदबाज जिसका वे नाम लेंगे, वह मोहम्मद शमी होंगे। उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में धर्मशाला में अकेले दम पर हमें उनके खिलाफ मैच जिताया था और आप इसमें वानखेड़े के सेमीफाइनल को भी जोड़ सकते हैं। अगर आप न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को यह बताएंगे कि शमी नहीं आ रहे हैं, तो वे इस समय राहत की सांस ले रहे होंगे।"

ADVERTISEMENT

करियर

शमी ने 2025 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

शमी ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2025 में दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित है, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होने वाले पहले टी-20 मैच से होगी।

भारतीय टीम में शमी जैसे मैच विजेता गेंदबाज की कमी इस अहम सीरीज में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धार पर सवाल खड़े करती है।

ADVERTISEMENT