NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: बिता रहे रईसी की जिंदगी, जानिए सबसे महंगी गाड़ियां रखने वाले 5 रेसलर्स के नाम
    अगली खबर
    WWE: बिता रहे रईसी की जिंदगी, जानिए सबसे महंगी गाड़ियां रखने वाले 5 रेसलर्स के नाम

    WWE: बिता रहे रईसी की जिंदगी, जानिए सबसे महंगी गाड़ियां रखने वाले 5 रेसलर्स के नाम

    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 20, 2019
    09:29 am

    क्या है खबर?

    WWE सुपरस्टार्स की कमाई काफी ज़्यादा होती है और वह उसी के अनुसार अपना रईसी से भरा जीवन भी जीते हैं।

    ढेर सारा पैसा कमाने वाले सुपरस्टार्स महंगे घरों और महंगी गाड़ियों पर अपने पैसे खर्च करते हैं।

    कुछ सुपरस्टार्स को नई-नई और महंगी कारें खरीदने का शौक रहता है और वे लगातार इसे पूरा करते रहते हैं।

    जानिए उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो हैं सबसे महंगी कारों के मालिक।

    जेफ हार्डी

    $4.5 लाख की कार रखने वाले रेसलर

    जेफ हार्डी और मैट हार्डी दोनों भाई मिलकर लगभग दो दशक से रेसलिंग जगत में अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

    WWE में वापसी करने के साथ ही जेफ हार्डी ने सबसे शानदार कार खरीदकर लोगों को चौंका दिया था।

    हार्डी ने नारंगी रंग की लैंबॉर्गिनी अवेंटाडोर कार खरीदी जिसमें 6-5 इंजन लगा हुआ है। यह कार 0-60 की स्पीड तक पहुंचने में तीन सेकेंड से भी कम का समय लेती है।

    इस कार की कीमत लगभग $4.5 लाख है।

    अल्बर्ट डेल रियो

    रोल्स रॉयस फैंटम कार के मालिक

    WWE टीवी पर अल्बर्ट डेल रियो का करैक्टर काफी शानदार था और यही वजह थी कि उन्होंने कई लक्जरी कार में बैठकर एंट्रेंस किया था।

    डेल रियो खुद भी महंगी कारों के शौकीन हैं और वह लगातार अपने गैराज में नई और महंगी गाड़ियां लाते रहते हैं।

    उनके पास कई महंगी कारें हैं लेकिन उनकी सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस फैंटम है जिसकी कीमत लगभग $3.5 लाख है।

    डेल रियो को इस कार के साथ एंट्रेंस करते देखा गया है।

    विंस मैकमैहन

    WWE चेयरमैन के पास भी है महंगी कार

    WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्हें अमेरिका के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में रखा जाता है।

    वह अपने पैसों को महंगे घर और कार खरीदने में खर्च करने के शौकीन हैं। उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी समेत कई महंगी कारें हैं।

    एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मैकमैहन ने इस कार को $2 लाख में खरीदा था और फिर उसमें $1 लाख का म्यूजिक सिस्टम लगवाया था।

    रोमन रेंस

    लैंबॉर्गिनी कार रखने वाले सुपरस्टार

    रोमन रेंस ने पिछले कुछ वर्षों में गजब की सफलता हासिल की है और वह कंपनी के बड़े चेहरे के रूप में उभरे हैं।

    रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रेंस ने लगभग $48 हजार कीमत वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदी थी लेकिन उनकी सबसे महंगी कार लैंबॉर्गिनी है।

    रेंस के पास अन्य रेसलर्स जैसा कारों का बड़ा कलेक्शन नहीं है लेकिन उनकी लैंबॉर्गिनी कार लगभग $2 लाख 42 हजार की है।

    ट्रिपल एच

    ट्रिपल एच के पास है कारों का जखीरा

    ट्रिपल एच WWE के महान रेसलर होने के साथ ही कंपनी के COO भी हैं तो उनके पास कारों का जखीरा होना बड़ी बात नहीं है।

    सबसे पहले ट्रिपल एच ने लगभग $1 लाख 29 हजार कीमत वाली मर्सिडीज बेंज एस 600 खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर, जीएमसी युकोन एक्सएल जैसी गाड़ियां भी हैं।

    उनकी सबसे महंगी कार लैंबॉर्गिनी हरिकेन है जिसकी कीमत लगभग $2 लाख 42 हजार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE समरस्लैम
    WWE रेसलमेनिया

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    WWE

    जानें उन 5 WWE रेसलर्स के बारे में जिन्होंने मौत को काफी करीब से देखा है कुश्ती
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे लंबी महिला रेसलर्स कुश्ती
    WWE में आने से पहले अमेरिकी सेना के जवान थे ये 5 सुपरस्टार्स WWE स्मैकडाउन
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स WWE स्मैकडाउन

    WWE समरस्लैम

    WWE: वर्तमान समय में WWE में फाइट कर रही सबसे कम उम्र की 5 महिला रेसलर्स WWE
    कौन है WWE इतिहास का सबसे लंबा रेसलर? जानिये, 5 सबसे लंबे रेसलर्स के बारे में WWE
    WWE: नेचुरल बॉडी वाले सुपरस्टार्स, जिन्होंने बॉडी बनाने के लिए कभी दवाईयों का इस्तेमाल नहीं किया WWE
    WWE: जानिए उन 5 रेसलर्स के नाम जिन्होंने 2018 में रिंग को कहा अलविदा WWE

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: जानिए 5 महिला सुपरस्टार्स के जीवन की वो दिलचस्प बातें जो शायद आपको नहीं पता WWE
    #Alvida2018: WWE में महिलाओं द्वारा लड़े गए साल 2018 के 5 बेस्ट मुकाबले, देखें वीडियो WWE
    #Alvida2018: जानें उन WWE सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने साल 2018 में कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए WWE
    WWE: जानिए उन 5 बॉक्सर्स के नाम जिन्होंने रिंग में रेसलर्स को धूल चटाई है WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025