LOADING...
WWE के वो 5 रेसलर जिन्होंने कम उम्र में ही कह दिया था दुनिया को अलविदा

WWE के वो 5 रेसलर जिन्होंने कम उम्र में ही कह दिया था दुनिया को अलविदा

लेखन Neeraj Pandey
Nov 30, 2018
08:04 pm

क्या है खबर?

रेसलिंग जगत में प्रोफेशनल रेसलर्स की मौत ने काफी गहरा झटका देने का काम किया है। एक रेसलर के लिए अपने करैक्टर और वास्तविक जीवन को एक साथ जीना काफी कठिन होता है। कुछ रेसलर ऐसे रहे हैं, जिनकी जीवनलीला काफी जल्दी समाप्त हो गई तो कुछ ऐसे भी हैं जिनकी लापरवाह और नशे की आदत ने उन्हें बहुत जल्दी दूसरी दुनिया में पहुंचा दिया। एक नजर डालते हैं ऐसे पांच रेसलर्स पर जिनकी मौत काफी जल्दी हो गई थी।

38 साल

एडि गुरेरो

WWE जगत में यदि कोई सबसे ज्यादा प्रभाव डाल सकता था तो वो थे एडि गुरेरो। एडि को उनके शानदार रिंग स्किल के लिए जाना जाता है और इसके साथ ही उनके पास जबरदस्त टेक्निकल शक्ति थी। रेसलिंग जगत में एडि ने लगभग सबसे ही दोस्ती बनाकर रखी थी। क्रिस बेनोइट की गुरेरो से दोस्ती काफी गहरी थी। एडि की मौत ने बेनोइट को काफी गहरा झटका दिया था। गुरेरो मात्र 38 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए थे।

36 साल

उमागा

उमागा ने मात्र 36 साल की उम्र में यह दुनिया छोड़ दी थी। WWE में अपने समय में उमागा को हरा पाना लगभग असंभव था। वे दो बार के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी थे। 4 दिसंबर 2009 को उमागा बेहोशी की हालत में पाए गए और बाद में पता चला कि ड्रग्स के ज्यादा सेवन की वजह से उन्हें हार्ट अटैक हो गया था और उनकी मृत्यु हो गई। उमागा ने ड्रग रिहैबिलेशन लेने से इंकार कर दिया था।

Advertisement

44 साल

कर्ट हेन्निग

एक समय था जब कर्ट हेन्निग बिजनेस के पांच सबसे बढ़िया परफॉर्मर में से एक थे। हेन्निग पूर्व AWA चैंपियन थे, साथ ही WWF के साथ उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती थी। WCW में भी वो काफी सफल रहे थे। वर्तमान WWE रेसलर कर्टिस एक्सेल, हेन्निग के पुत्र हैं। 44 साल की उम्र में हेन्निग की मौत हुई थी और मेडिकल परीक्षण में पता चला कि उनकी मौत कोकीन इस्तेमाल करने से फैले जहर की वजह से हुई थी।

Advertisement

40 साल

रिक रूड

रिक रूड का शरीर बेहद सलीके से गढ़ा हुआ था और उनके चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। उनका स्वभाव काफी आक्रामक था और WWF/E के लिए आदर्श था। रूड के पास लुक और काबिलियत दोनों थी तथा उन्होंने हमेशा हील करैक्टर में ही परफॉर्म किया। काफी ज्यादा चोट लगने की वजह से रूड ने बहुत जल्दी रेसलिंग जगत से संन्यास ले लिया था। 40 साल की उम्र में ही हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

34 साल

ओवेन हार्ट

यह WWF इतिहास की सबसे दुखद घटना थी, क्योंकि यह रेसलिंग इवेंट पर हुई चूक की वजह से घटी थी। हार्ट परिवार से संबंध रखने वाले ओवेन WWF में रेसलिंग करने वाले सबसे सफल रेसलर बनने की राह में थे। उनके अंदर हर वो काबिलियत थी, जिससे वो खुद को रेसलिंग इतिहास में महान बना सकते थे। 23 मई, 1999 को ओवेन हार्ट की प्रवेश के समय उपकरणों में हुई तकनीकी खराबी ने जान ले ली।

Advertisement