NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स
    खेलकूद

    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स

    लेखन Neeraj Pandey
    March 21, 2019 | 02:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स

    रेसलिंग शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में एक लंबे-चौड़े शरीर वाले व्यक्ति की संरचना घूमने लगती है। ज़्यादातर लोगों को लगता है कि रेसलिंग केवल शरीर का खेल हैं। मजबूत और लंबा-चौड़ा शरीर है तभी आप रेसलिंग कर सकते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। छोटे कद और हल्के शरीर वाले रेसलर्स ने हमें यह दिखाया है कि दिमाग का उपयोग करके भी फाइट जीती जा सकती है। जानिए WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद की महिला सुपरस्टार्स।

    WWE की सबसे छोटी महिला रेसलर

    5 फीट लंबी तक टेरी रनेल्स CNN पर मेकअप आर्टिस्ट थीं। लेकिन उन्होंने 1990 में अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू किया था। WWE आने के बाद उन्होंने दो साल तक गोल्डस्ट को मैनेज भी किया था। 2004 में उन्होंने अपने 14 साल के रेसलिंग करियर को अलविदा कह दिया। हालांकि 2018 में रॉ की 25वीं वर्षगांठ पर 52 वर्षीय टेरी को कंपनी में उनके योगदानों के लिए सम्मानित किया गया था। टेरी को ज़्यादा फाइट करने के मौके नहीं मिले थे।

    रॉ और स्मैकडाउन दोनों चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला रेसलर

    केवल 5 फीट और 1 इंच लंबी अलेक्सा ब्लिस ने WWE में गजब का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2013 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और स्मैकडाउन पर अपना डेब्यू किया। स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीतने के बाद 2017 में उन्हें रॉ पर भेज दिया गया जहां पहुंचते ही उन्होंने रॉ विमेंस चैंपियनशिप भी जीता। 2018 मनी इन द बैंक लैडर मैच जीतने वाली ब्लिस रिकॉर्ड पांच बार विमेन चैंपियन रह चुकी हैं।

    19 साल की उम्र में किया था रेसलिंग डेब्यू

    एंबर मून ने 19 साल की उम्र में ही अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू कर लिया था। एंबर ACW पर पांच साल में तीन बार चैंपियन भी रह चुकी हैं। 2015 में एंबर को WWE ने साइन किया और उन्हें NXT भेज दिया गया। एंबर ने तीन सालों तक NXT पर फाइट की और एक चैंपियन भी बनी। 2018 में एंबर को रॉयल रंबल मैच में मेन इवेंट डेब्यू करने का मौका मिला, तब से वह रॉ पर बनी हुई हैं।

    सबसे ज़्यादा बार की डिवाज चैंपियन

    5 फीट 2 इंच लंबी एजे ली ने 2009 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था और फ्लोरिडा चैंपियनशिप में दो साल बिताए थे। दो साल बाद उन्हें प्रमोशन के तौर पर मेन रोस्टर पर लाया गया जहां उन्होंने काफी ज़्यादा सफलता हासिल की। ली ने रिकॉर्ड तीन बार डिवाज चैंपियनशिप जीता और इसे ओवरआल रिकॉर्ड 406 दिनों तक डिफेंड भी किया। 2015 में रिंग को अलविदा कहने के बाद से ली अपने लेखन कार्यों पर ध्यान लगा रही हैं।

    स्कॉटलैंड की तूफान

    29 वर्षीय स्कॉटिश प्रोफेशनल महिला रेसलर निक्की क्रॉस ने 2008 में ही अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू किया था। उन्होंने ICW, प्रो रेसलिंग और शिमर विमेन एथलीट पर फाइट की थी। 2014 में TNA आने के बाद उन्हें पहचान मिलनी शुरु हुई और फिर दो साल बाद 2016 में वह WWE पहुंच गईं। NXT पर काफी समय बिताने के बाद उन्होंने नवंबर 2018 में मेन रोस्टर पर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का सामना किया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    WWE
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE: कोफी का रेसलमेनिया जाने का सपना टूटा, देखें इस हफ्ते की टॉप-5 घटनाओं के वीडियो WWE रेसलमेनिया
    WWE: आपकी सोच से कहीं ज़्यादा अमीर हैं ये 5 रेसलर्स WWE रेसलमेनिया
    WWE: मैकइंटायर ने रोमन रेंस को किया चैलेंज; देखें, रॉ की टॉप-5 घटनाओं के वीडियो WWE रेसलमेनिया
    WWE: जब रिंग में रेसलर्स ने इस्तेमाल किए अजीबो-गरीब हथियार, देखें वीडियो WWE रेसलमेनिया

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: परफॉर्मेंस में देती हैं मेल सुपरस्टार्स को टक्कर, लेकिन मिलती है काफी कम सैलरी WWE
    WWE: बेहद टैलेंटेड हैं ये रेसलर्स, लेकिन फिर भी मिलती है बहुत कम सैलरी WWE
    WWE: ये बड़े सुपरस्टार्स जल्द ही छोड़ सकते हैं कंपनी WWE
    WWE: संघर्षों से भरा रहा बचपन, गरीबी को मात देकर सुपरस्टार बनने वाले रेसलर्स WWE
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023