Page Loader
WWE के 5 जोड़े जो असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं

WWE के 5 जोड़े जो असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं

लेखन Neeraj Pandey
Dec 04, 2018
04:34 pm

क्या है खबर?

प्रोफेशनल रैसलर की जिंदगी काफी कठिन होती है और उन्हें काफी ज्यादा यात्राएं करनी पड़ती हैं। लगातार रिंग में प्रदर्शन करना होता है। रैसलर्स को साल के 300 दिन काम करना पड़ता है और उनके पास अपने परिवार के साथ रहने का भी समय नहीं होता है। हालांकि कुछ रैसलर्स ने रैसलिंग जगत में ही अपना प्यार हासिल कर लिया है। आइए आपको दिखाते हैं 5 प्रेमी जोड़ों को जो वास्तव में एक दूसरे के पति-पत्नी हैं।

उसो और नाओमी

नाओमी की धुन पर नाचते हैं उसो

जिम्मी उसो और नाओमी ने जनवरी 2014 में शादी की थी। ये जोड़ा रियलिटी शो 'टोटल डिवाज' का मुख्य हिस्सा है और लगातार शो पर नजर आता है। उसो और उनके भाई जे की टैग टीम WWE की सबसे बढ़िया टैग टीमों में से एक है। नाओमी स्मैकडाउन लाइव पर सिंगल्स प्रतियोगिता में भाग लेती हैं और फरवरी 2017 में एलिमिनेशन चैंबर इवेंट में स्मैकडाउन वीमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। नाओमी डांसिंग और मॉडलिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं।

टायसन किड और नताल्या

ट्रेनिंग में मिले, बन गए जीवन भर के साथी

नताल्या पूर्व स्मैकडाउन वीमेंस और डिवाज चैंपियन हैं। नताल्या और टायसन किड की मुलाकात द हार्ट फैमिली के साथ ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने 2001 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर 2013 में जाकर शादी कर ली। इनकी शादी को टोटल डिवाज में शामिल किया गया था। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रॉ के एक मैच में टायसन को समोआ जो के खिलाफ गंभीर चोट लग गई थी।

ब्रॉक लैसनर और सेबल

बीस्ट को मिली ब्यूटी

ब्रॉक लैसनर और सेबल के मिलने की कहानी भी बडी दिलचस्प है। 2004 में मार्के मेरो से तलाक लेने के बाद सेबल ने लैसनर के साथ नजदीकियां बढ़ाई। WWE के इस जोड़े ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर 2005 में सगाई कर ली। दोनों में चीजें सही नहीं चल रही थी लेकिन फिर भी 2006 में उन्होंने शादी कर ली। लैसनर और सेबल के 2 बेटे हैं।

जॉन सीना और निकी बेला

फिल्मों वाला प्यार

जॉन सीना और निकी बेला WWE का सबसे ज्यादा मशहूर जोड़ा है। इन्हें इनके शानो शौकत के लिए जाना जाता है क्योंकि यह जोड़ा महंगी गाड़ियां, गहने और बड़े-बड़े घरों का इस्तेमाल करता है। पिछले समय में इनके रिश्ते में कड़वाहट पैदा हुई थी क्योंकि सीना शादी और बच्चे दोनों के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि वर्तमान समय में यह जोड़ा एकसाथ है और काफी खुश है जिसे रियलिटी सीरीज टोटल बेलाज में दिखाया भी जाता है।

ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन

मिस्टर परफेक्ट को मिली मिस परफेक्ट

ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन WWE का पावर कपल है और ये दोनों बिजनेस को कंट्रोल करते हैं। इस जोड़े ने 2003 में शादी की थी और इनके तीन बेटियां हैं। ट्रिपल एच टैलेंट, लाइव इवेंट्स और क्रिएटिव के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं साथ ही वो NXT के संस्थापक सदस्य भी हैं। स्टेफनी कंपनी की मुख्य ब्रांड ऑफिसर हैं। यह जोड़ा कंपनी के मालिक के तौर पर विंस मैकमैहन को पीछे छोड़ने की काबिलियत रखता है।