LOADING...
WWE: स्टोरीलाइन का हिस्सा बने ये 5 महिला और पुरुष सुपरस्टार में था वास्तविक रिलेशनशिप

WWE: स्टोरीलाइन का हिस्सा बने ये 5 महिला और पुरुष सुपरस्टार में था वास्तविक रिलेशनशिप

लेखन Neeraj Pandey
May 24, 2019
08:15 pm

क्या है खबर?

WWE अपने फैंस को खुश करने के लिए हमेशा नई कहानियां लेकर आने की कोशिश करती है। कहानियों को कई एंगल से दिखाया जाता है ताकि फैंस का दिल लगा रहे। महिला और पुरुष रेसलर्स के बीच रिश्ते की कहानी दिखाकर उन्हें एकसाथ रिंग में लाया जाता है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि स्टोरीलाइन में शामिल महिला और पुरुष सुपरस्टार वास्तव में रिश्ते में आ जाते हैं। जानें, ऐसी ही 5 वास्तविक रिलेशनशिप के बारे में।

स्टेसी किब्लर

रिक फ्लेयर के बेटे के साथ था स्टेसी का रिश्ता

WWE में स्टार बनने से पहले स्टेसी किब्लर का प्रोफेशनल करियर वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग (WCW) में शुरु हो चुका था। मिस हैनकॉक का करैक्टर निभाते हुए उन्हें रिक फ्लेयर के बेटे डेविड फ्लेयर के साथ रिलेशनशिप वाली स्टोरीलाइन में रखा गया। 2000 में स्टोरीलाइन शुरु होने के समय ही दोनों ने वास्तव में एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। 2001 में दोनों की जोड़ी टूट गई और फिर स्टेसी WWE की बहुत बड़ी सुपरस्टार बनीं।

जॉन सीना और निक्की बेला

तगड़ा था सीना और बेला का कनेक्शन

WWE में निक्की बेला को मशहूर कराने का काम जॉन सीना के साथ उनके रिश्ते ने किया था। दोनों को स्टोरीलाइन में रखा गया था और फिर सीना ने रिंग में ही बेला को प्रपोज भी किया था। वास्तविक जीवन में दोनों को लंबे समय तक डेट किया, लेकिन हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया। फिलहाल दोनों अलग-अलग लोगों के साथ नए रिश्ते में आ चुके हैं।

स्किप और सनी

हाल ऑफ फेम में शामिल महिला रेसलर और स्किप का रिलेशन

अमेरिका ऑनलाइन के मुताबिक 1998 में सनी इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा खोजी जाने वाली महिला रेसलर थीं। उस समय वह स्किप के नाम से फाइट करने वाले रेसलर कैंडिडो के साथ रोमांटिक स्टोरीलाइन में थीं। दोनों लंबे समय तक एकसाथ रहे, लेकिन 2005 में कैंडिडो के गुजर जाने के कारण उनका रिश्ता खत्म हो गया। सनी ने कैंडिडो को टैग टीम टाइटल जिताने में काफी मदद की थी।

एज़ और लीटा

WWE का सबसे मशहूर रिलेशनशिप

2000 में एज़ और लीटा को स्टोरीलाइन में रखा गया जिसके बाद से कंपनी में भूचाल आना शुरु हो गया। लीटा लंबे समय से मैट हार्डी की गर्लफ्रेंड थीं, लेकिन उन्होंने एज़ के लिए हार्डी को छोड़ दिया। WWE ने इस मौके का फायदा उठाते हुए इस लव ट्रायंगल को शो का हिस्सा बनाने में जरा भी देर नहीं की और इसी कारण एज़ और हार्डी के बीच कई यादगार मुकाबले लड़े गए।

चायना और ट्रिपल एच

WWE की सबसे मजबूत महिला रेसलर और ट्रिपल एच

ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन प्रोफेशनल रेसलिंग के सबसे मशहूर पॉवर कपल हैं, लेकिन किंग ऑफ किंग्स के साथ रोमांटिक समय बिताने वाले स्टेफनी पहली महिला नहीं हैं। 1990 में जब ट्रिपल एच कंपनी में नए थे तब वह सबसे मजबूत महिला रेसलर चायना के साथ दिखाई देते थे। इस जोड़ी ने 1996 से लेकर 2000 तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। ट्रिपल एच से रिश्ता टूटने के बाद चायना ने WWE छोड़ दिया था।