Page Loader
राफेल नडाल के बारे में 5 ऐसे फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

राफेल नडाल के बारे में 5 ऐसे फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

लेखन Neeraj Pandey
Jul 23, 2019
09:40 pm

क्या है खबर?

12 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। 18 बार के बार ग्रैंड स्लैम विजेता ने अपने शानदार करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और स्पैनिश खिलाड़ी फील्ड पर या फील्ड के बाहर दोनों ही जगह पर लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। हाल ही में विंबल्डन 2019 में नडाल को रोजर फेडरर के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। एक नजर नडाल के 5 बेहद कम मशहूर फैक्ट्स पर।

ग्रैंड स्लैम

क्या आपको नडाल के ये दो बड़े रिकॉर्ड पता थे?

नडाल ने 2005 में अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था और उसके बाद 2014 तक उन्होंने हर साल कम से कम एक स्लैम जीतने का सिलसिला जारी रखा और ऐसा करने वाले नडाल इकलौते खिलाड़ी हैं। 2010 उनके करियर का सबसे बेहतरीन साल रहा जब उन्होंने लगातार तीन स्लैम जीता। नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने भी एक साल में 3 स्लैम जीता है, लेकिन वे लगातार तीनों नहीं जीत सके हैं।

ओलंपिक गोल्ड

दो ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले इकलौते टेनिस प्लेयर

ओलंपिक में सिंगल्स और डबल्स दोनों प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने वाले नडाल इकलौते टेनिस प्लेयर हैं। 2008 बीजिंग ओलंपिक में नडाल ने सिंगल्स इवेंट में चिली के फर्नांडो गोंज़ालेज़ को सीधे सेटों में 6-3,7-6, 6-3 से हराया था। 2016 रियो ओलंपिक में नडाल ने मार्क लोपेज के साथ टीम बनाई थी और डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।

नंबर वन

नंबर वन पर साल की समाप्ति करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे नडाल

2017 में नडाल ने एक अदभुत उपलब्धि हासिल की थी। 31 साल की उम्र में नडाल मे साल का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया था। इसके साथ ही वह 30 की उम्र पार करने के बाद साल का अंत पहले स्थान पर रहते हुए करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। 2008 में पहली बार उन्होंने साल का अंत पहले स्थान पर रहते हुए किया था। 2008-2017 के बीच 9 साल का यह अंतर भी एक रिकॉर्ड है।

करियर स्लैम

सबसे कम उम्र में सभी 4 स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी

नडाल ने मात्र 19 साल की उम्र में ही फ्रेंच ओपन जीत लिया था। उन्होंने 2008 में विंबल्डन, 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2010 में यूएस ओपन भी जीता। इसके साथ ही नडाल ने इतिहास रच दिया और करियर स्लैम पूरा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। जब नडाल ने यूएस ओपन जीता था तब उऩकी उम्र 24 साल, 3 महीने और 10 दिन की थी।

2010

2010 में नडाल की अदभुत फॉर्म

इस बात में कोई शक नहीं है कि नडाल क्ले किंग हैं। गौरतलब है कि क्ले स्लैम पूरा करने वाले वह इकलौते खिलाड़ी हैं। 2010 में नडाल शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने फ्रेंच ओपन जीता, मोंटे कार्लो में एटीपी मास्टर्स इवेंट 1000, रोम और मैड्रिड में जीत हासिल की और सभी जीत क्ले कोर्ट में हासिल की थी। 2010 में उन्होंने समर स्लैम भी जीता था और इसके अलावा कनाडियन ओपन, सिनसिनाटी मास्टर्स और यूएस ओपन भी जीता था।