NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: वर्तमान समय में एक्टिव 5 रेसलर जिनकी बॉडी है सबसे बेहतरीन
    खेलकूद

    WWE: वर्तमान समय में एक्टिव 5 रेसलर जिनकी बॉडी है सबसे बेहतरीन

    WWE: वर्तमान समय में एक्टिव 5 रेसलर जिनकी बॉडी है सबसे बेहतरीन
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 15, 2019, 01:37 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE: वर्तमान समय में एक्टिव 5 रेसलर जिनकी बॉडी है सबसे बेहतरीन

    WWE या फिर किसी भी अन्य रेसलिंग प्रमोशन में रेसलर्स का शरीर सबसे महत्वपूर्ण चीज है। जितना बेहतरीन शरीर होगा उनसे उतनी ही बेहतरीन फाइट की उम्मीद की जा सकती है। कंपनी रेसलर्स को साइन करते समय उनके फिजिक का खासा ध्यान रखती है और उसी आधार पर रेसलर्स को साइन किया जाता है। कुछ नए रेसलर्स आए हैं जिनकी बॉडी शानदार है तो वहीं कुछ रेसलर्स ने दशकों से खुद को फौलाद बनाकर रखा है।

    सीना की बॉडी है सबसे बेहतरीन

    आप सीना को पसंद करें या फिर उन्हें नापसंद करें लेकिन आप इस बात को खारिज नहीं कर सकते हैं कि सीना की बॉडी सबसे बेहतरीन है। सीना को ज़िम में पसीना बहाना काफी पसंद है और वह काफी कम उम्र से ही बॉडीबिल्डिंग करने लगे थे। बहुत लोगों को यह भी लगा था कि शरीर बनाने के लिए सीना स्टेरॉयड लेते हैं लेकिन उन्होंने सारे मेडिकल टेस्ट पास करके इन खबरों को हमेशा झूठा साबित किया है।

    ओर्टन ने लगातार खुद को मेंटेन रखा है

    रैंडी ओर्टन जब WWE में आए तब उनका शरीर इतना ठोस और भड़कीला नहीं था जितना कि अब है। देखा जाए तो लगभग 2006 से लेकर अब ओर्टन के शरीर में कोई बदलाव नहीं आया है। यह काबिलेतारीफ है कि ओर्टन ने इतने लंबे समय परफॉर्म करते हुए अपने शरीर को इतने बढ़िया शेप में बनाए रखा है। उनके मसल्स को देखकर उनकी ताकत का अंदाजा बड़े आराम से लगाया जा सकता है।

    शानदार शरीर के मालिक हैं बैलर

    फिन बैलर को WWE के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। WWE आने से पहले ही उन्होंने काफी ज़्यादा नाम कमा लिया था। उनकी सबसे शानदार बात यह है कि वह बेहद फिट हैं। उनके सिक्स पैक एब्स को देखकर आप उनकी फिटनेस का अंदाजा आराम से लगा सकते हैं। बैलर ने घंटों एक्सरसाइज करके और सही डाइट लेकर अपने शरीर को फौलाद बना लिया है। खूबसूरत बैलर हॉलीवुड में भी हिट साबित हो सकते हैं।

    यूनिवर्सल चैंपियन के पास है शानदार बॉडी

    ब्राक लेसनर ने 2002 में ही WWE में अपने कदम रख दिए थे लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल करने में काफी समय लग गया। WWE के अलावा लेसनर ने UFC पर भी अपनी धाक जमाई थी और यह उनके मजबूत शरीर का ही कमाल था कि वह किसी भी विरोधी को झट से चित कर देते थे। लेसनर का शरीर वर्तमान समय में काफी फिट है। उनके ऊभरे हुए मसल्स को देखकर कोई भी डर जाए।

    लैश्ली हैं कि मानते नहीं

    बॉबी लैश्ली ने 2004 में ही अपना WWE डेब्यू किया था। चार साल बाद वह इंडिपेंडेंट सर्किट पर चले गए थे। इंडिपेंडेंट सर्किट पर खूब नाम कमाने के बाद एक बार फिर वह WWE पर लौट आए हैं और आते ही उन्होंने हील करैक्टर अपना लिया है। 42 वर्षीय लैश्ली के बारे में जो बात सबसे शानदार है वह यह है कि उन्होंने अपने शरीर को पहले से भी ज़्यादा फौलाद बना लिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    WWE
    WWE स्मैकडाउन
    जॉन सीना

    WWE

    WWE: कंपनी के इतिहास की 5 बेस्ट अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर्स WWE रेसलमेनिया
    WWE: जानें, रेसलिंग सुपरस्टार बनने से पहले क्या करते थे ये सुपरस्टार्स WWE रेसलमेनिया
    WWE: इन परिवारों का 'फैमिली बिज़नेस' है प्रोफेशनल रेसलिंग, जानें WWE रेसलमेनिया
    WWE: जब महिला रेसलर्स पर लगे गंभीर आरोप, जानें WWE रेसलमेनिया

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: कंपनी के इतिहास की 5 सबसे बेहतरीन टैग टीम जोड़ियां WWE
    WWE: बैकी लिंच पर हुआ हमला; देखें, स्मैकडाउन में हुई टॉप घटनाओं के वीडियो WWE
    WWE Wrestlemania 35: बैकी ने जीता मेन इवेेंट, देखें अन्य टाइटल जीतने वाले सुपरस्टार्स के वीडियो WWE
    WWE: 4 सुपरस्टार्स जिन्हें कंपनी के सबसे बड़े रेसलर अंडरटेकर कभी नहीं हरा सके WWE

    जॉन सीना

    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना की 5 सबसे बेहतरीन राइवलरी WWE
    WWE: जानें कितनी सैलरी पाते हैं आपके फेवरेट सुपरस्टार्स WWE
    एडल्ट फिल्मों की हीरोइन से लेकर इन महिलाओं के साथ रहा है जॉन सीना का रिश्ता WWE
    WWE: विवादित रहे हैं जॉन सीना, पढ़ें सीना के साथ जुड़े 5 सबसे बड़े विवाद WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023