NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में बेन स्टोक्स द्वारा किए गए पांच बेस्ट प्रदर्शन पर एक नजर
    खेलकूद

    IPL में बेन स्टोक्स द्वारा किए गए पांच बेस्ट प्रदर्शन पर एक नजर

    IPL में बेन स्टोक्स द्वारा किए गए पांच बेस्ट प्रदर्शन पर एक नजर
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 04, 2020, 09:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL में बेन स्टोक्स द्वारा किए गए पांच बेस्ट प्रदर्शन पर एक नजर

    इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स इस सीजन की नीलामी से पहले तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। स्टोक्स ने IPL के अपने पहले सीजन में ही दमदार प्रदर्शन किया था और अब तक वह IPL में 34 मैचों में 635 रन बनाने के साथ ही 26 विकेट भी ले चुके हैं। एक नजर डालते हैं स्टोक्स द्वारा IPL में खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर।

    गुजरात के खिलाफ लगाया नाबाद शतक

    IPL 2017 में स्टोक्स पहली बार IPL खेल रहे थे और उन्होंने गुजरात लॉयंस के खिलाफ दमदार पारी खेली। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स ने 10 के स्कोर पर तीन और 42 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद स्टोक्स ने 63 गेंदों में सात चौके और छह छक्के लगाते हुए नाबाद 103 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई।

    पंजाब के खिलाफ स्टोक्स ने संभाली पुणे की पारी

    IPL 2017 के मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। बेन स्टोक्स ने 32 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए 50 रन बनाए और पुणे को 163 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में ग्लेन मैक्सवेल ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को छह विकेट से जीत दिला दी थी।

    CSK के खिलाफ खेली दमदार पारी, लेकिन नहीं दिला सके राजस्थान को जीत

    IPL 2019 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में राजस्थान ने 14 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। गेंदबाजी में एक विकेट लेने वाले स्टोक्स ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। स्टोक्स ने 26 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 46 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम आठ रन से हार गई थी।

    हैदराबाद के खिलाफ दिलाई पुणे को जीत

    IPL 2017 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स 39 के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुकी थी। स्टोक्स ने 25 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 39 रन बनाए और उनकी टीम 148 के स्कोर तक पहुंची। इसके बाद स्टोक्स ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 30 रन खर्च किए और तीन विकेट हासिल किए। पुणे ने 12 रन से मैच जीत लिया था।

    दिल्ली के खिलाफ भी किया ऑलराउंड प्रदर्शन

    IPL 2017 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने 168 का स्कोर खड़ा किया था। स्टोक्स ने चार ओवरों में 31 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपने नाम किए थे। स्कोर का पीछा करने उतरी पुणे को ओवर की पहली गेंद पर ही झटका लगा था। स्टोक्स ने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 33 रन बनाए थे। हालांकि, दिल्ली ने सात रन से मुकाबला जीत लिया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    राइजिंग पुणे सुपरर्जेंट
    बेन स्टोक्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया अपना फेवरिट कोच रोहित शर्मा
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक का बड़ा बयान, कहा- रद्द नहीं होगा टूर्नामेंट राजस्थान रॉयल्स
    IPL में पृथ्वी शॉ द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर पृथ्वी शॉ
    IPL: फाइनल जीतने के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स की पांच यादगार जीत कोलकाता नाइट राइडर्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम वेन्यू बना गुवाहाटी, यहां दो मैच खेलेगी टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद, खेलते दिखेंगे चोटिल जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स में जोफ्रा आर्चर को रिप्लेस कर सकते हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    अंडर-19 विश्व कप: कभी उठाता था अनाज की बोरियां, अब भारत को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट इंडियन प्रीमियर लीग

    राइजिंग पुणे सुपरर्जेंट

    IPL में बेन स्टोक्स द्वारा किए गए पांच बेस्ट प्रदर्शन पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में बेन स्टोक्स द्वारा किए गए पांच बेस्ट प्रदर्शन पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    बेन स्टोक्स

    ICC अवार्ड्स: बेन स्टोक्स बने 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर', रोहित शर्मा वनडे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ICC अवार्ड्स
    टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    अलविदा 2019: इस साल की बेस्ट टेस्ट इलेवन, आसान नहीं होगा इस टीम को हराना विराट कोहली
    ये हैं IPL इतिहास में अब तक के चार सबसे महंगे खिलाड़ी, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023