NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #Opinion: ये रहे फ्रांस की सबसे सफल क्लब PSG के इतिहास के 5 बेस्ट खिलाड़ी
    अगली खबर
    #Opinion: ये रहे फ्रांस की सबसे सफल क्लब PSG के इतिहास के 5 बेस्ट खिलाड़ी

    #Opinion: ये रहे फ्रांस की सबसे सफल क्लब PSG के इतिहास के 5 बेस्ट खिलाड़ी

    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 12, 2019
    10:25 am

    क्या है खबर?

    पेरिस सेंट जर्मन (PSG) फ्रेंच फुटबॉल की सबसे सफल फुटबॉल क्लब है। 1970 में क्लब की स्थापना हुई और 1974 से क्लब ने सबसे ज़्यादा 45 टॉप फ्लाइट सीजन खेले है।

    फ्रेंच इतिहास में PSG इकलौती ऐसी टीम है जो कभी रेलिगेट नहीं हुई है। यह क्लब लगातार नई ऊचाइयों को छू रहा है।

    क्लब इतिहास में कई शानदार खिलाड़ी आए और गए हैं। जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो क्लब इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

    जीन-मार्क पिलोर्गेट

    क्लब के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी

    जीन क्लब इतिहास के सबसे महान डिफेंडर हैं। उन्होंने क्लब के लिए 1975 में डेब्यू किया और 1988 तक क्लब के साथ बने रहे।

    उन्होंने क्लब के लिए सबसे ज़्यादा 435 मुकाबले खेले। इस दौरान उनके नाम 17 गोल और 20 असिस्ट भी दर्ज हैं।

    जीन क्लब के लिए 300 से ज़्यादा मुकाबले खेलने वाले छह खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।

    PSG इतिहास में उनके रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए कठिन होगा।

    ज़्लाटान इब्राहिमोविच

    क्लब के सबसे बेहतरीन फारवर्ड

    अपने फुटबॉल करियर में 32 खिताब जीत चुके ज़्लाटान वर्तमान समय में तीसरे सबसे ज़्यादा खिताब जीतने वाले एक्टिव फुटबॉलर हैं।

    ज़्लाटान को उनकी टेक्निक, स्ट्रेंथ, और उनकी ताकतवार और सटीक स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है।

    2012 में ज़्लाटान PSG पहुंचे थे और वहां उन्होंने चार सीजन में 180 मुकाबलों में 156 गोल दागे और क्लब के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बने।

    ज़्लाटान चार में से तीन सीजन लिगे-1 के टॉप गोल स्कोरर रहे थे।

    सफेट सुसिच

    क्लब के सबसे बेहतरीन मिडफील्डर

    PSG के लिए सबसे ज़्यादा मुकाबले खेलने के मामले में सुसिच तीसरे नंबर पर हैं। 1982 में PSG डेब्यू करने वाले सुसिच ने 344 मुकाबले खेले।

    सुसिच के नाम क्लब के लिए सबसे ज़्यादा 95 असिस्ट करने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने 85 गोल भी दागे थे।

    2010 में फ्रांस फुटबॉल मैगज़ीन के पोल में सुसिच को PSG का ऑल टाइम बेस्ट प्लेयर और लिगे-1 का बेस्ट विदेशी प्लेयर चुना गया था।

    बर्नार्ड लामा

    क्लब के सबसे सफल गोलकीपर

    लामा PSG इतिहास के सबसे सफल गोलकीपर और क्लब के लिए पांचवें सबसे ज़्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

    1992 में PSG ज्वाइन करने वाले लामा ने क्लब के लिए 318 मुकाबले खेले और कुल चार मेजर ट्रॉफियां जीती।

    लामा को PSG इतिहास का सबसे बेहतरीन गोलकीपर माना जाता है। जब वह अपने प्राइम पर थे तब स्पैनिश जॉयंट्स बार्सिलोना ने भी उन्हें साइन करने की कोशिश की थी।

    हालांकि लामा ने PSG में ही रुकने का निर्णय लिया था।

    एडिंसन कवानी

    क्लब के ऑल टाइम टॉप स्कोरर

    उरुग्वे के खिलाड़ी एडिंसन कवानी ने 2013 में अपना PSG डेब्यू किया और जनवरी 2018 में उन्होंने ज़्लाटान इब्राहिमोविच का रिकॉर्ड तोड़ा।

    262 मैचों में 183 गोल दाग चुके कवानी क्लब के ऑल टाइम टॉप स्कोरर बन चुके हैं।

    कवानी PSG में लगातार चार बार लिगे-1 और कूपे डी फ्रांस खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने लगातार पांच बार कूपे डे ला लिगे खिताब भी जीता है।

    2017 में उन्हें लिगे-1 का बेस्ट विदेशी खिलाड़ी भी चुना गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    फुटबॉल समाचार

    ISL 2018-19 मैच 45: जमशेदपुर बनाम नॉर्थईस्ट, टीम न्यूज, मैच प्रीव्यू और टीवी इंफो इंडियन सुपर लीग
    ISL 2018-19 मैच 47: दिल्ली डायनामोज बनाम मुंबई सिटी, टीम न्यूज, मैच प्रीव्यू और टीवी इंफो इंडियन सुपर लीग
    चैंपियन्स लीग 2018-19: नॉकआउट राउंड से शुरू होगा 'वीडियो असिस्टेंट रेफरी' का इस्तेमाल UEFA चैम्पियन्स लीग
    UEFA ने किया कंफर्म, 2021 से खेला जाएगा नया टूर्नामेंट 'यूरोपा लीग 2' UEFA चैम्पियन्स लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025