Page Loader
WTC फाइनल: अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के बीच हुई शतकीय साझेदारी, बनाया यह खास रिकॉर्ड
शार्दुल ठाकुर 36 रन बनाकर नाबाद हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

WTC फाइनल: अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के बीच हुई शतकीय साझेदारी, बनाया यह खास रिकॉर्ड

Jun 09, 2023
05:47 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का निर्णायक मैच भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। तीसरे दिन लंच तक भारत का स्कोर 260/6 था। अजिंक्य रहाणे 89 रन और शार्दुल ठाकुर 36 रन बनाकर नाबाद थे। रहाणे और शार्दुल के बीच 7वें विकेट के लिए अब तक 109 रनों की साझेदारी हुई। इसके साथ यह जोड़ी WTC फाइनल में शतकीय साझेदारी करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है।

प्रदर्शन

रहाणे ने टेस्ट में 5,000 रन पूरे किए

इससे पहले रविंद्र जडेजा और रहाणे के बीच 71 रन की साझेदारी हुई थी। यह भारतीय खिलाड़ियों के बीच WTC की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। WTC फाइनल 2021 में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई थी। रहाणे ने 129 गेंदों पर 89 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। रहाणे के टेस्ट क्रिकेट करियर के 5,000 से ज्यादा रन हो गए। वह ऐसा करने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज हैं।