Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जानिए IPL 2021 की नीलामी से जुड़ी हर जरुरी बात
खेलकूद

जानिए IPL 2021 की नीलामी से जुड़ी हर जरुरी बात

जानिए IPL 2021 की नीलामी से जुड़ी हर जरुरी बात
लेखन Neeraj Pandey
Feb 17, 2021, 05:00 pm 4 मिनट में पढ़ें
जानिए IPL 2021 की नीलामी से जुड़ी हर जरुरी बात

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की नीलामी गुरुवार (18 फरवरी) को चेन्नई में होगी। नीलामी की शुरुआत दोपहर 03:00 बजे से होनी है। नीलामी में हिस्सा लेने जा रही सभी आठ फ्रेंचाइजियों के पास कुल मिलाकर 196 करोड़ 60 लाख रूपये की रकम है। इस नीलामी में लगभग हर टीम कुछ न कुछ खरीदारी करने वाली है और कुछ टीमों को तो काफी ज्यादा खरीदारी करनी होगी। आइए नीलामी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।

जानकारी
292 खिलाड़ियों की लगेगी बोली

नीलामी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 292 खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। इस नीलामी में कुल 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ी उपलब्ध होंगे।

CSK
चेन्नई सुपर किंग्स को है एक विदेशी खिलाड़ी की जरूरत

IPL की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को केवल एक विदेशी खिलाड़ी की जरूरत होगी। उन्होंने केवल क्रिकेट को अलविदा कह चुके शेन वॉटसन को ही रिलीज किया है। CSK को पांच भारतीय खिलाड़ियों की जरूरत होगी। उन्होंने केदार जाधव, हरभजन सिंह, मुरली विजय, पीयूष चावला और मोनू सिंह को रिलीज किया है। टीम के पास 19 करोड़ 90 लाख रूपये बचे हैं।

DC
दिल्ली कैपिटल्स को चाहिए तीन विदेशी खिलाड़ी

पिछले सीजन फाइनल तक जाने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने जेसन रॉय, एलेक्स केरी, संदीप लमिछाने और कीमो पॉल को रिलीज किया है। नीलामी में उन्हें तीन विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत होगी। DC को कुल आठ खिलाड़ियों की जरूरत होगी। उन्होंने मोहित शर्मा और तुषार देशपांडे को भी रिलीज किया है तथा हर्षल पटेल और डेनिएल सैम्स ट्रेड किए गए हैं। DC के पास 13 करोड़ 40 लाख रूपये हैं।

KXIP
किंग्स इलेवन पंजाब को चाहिए सबसे अधिक पांच विदेशी खिलाड़ी

किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन कोट्रेल, मुजीब उर रहमान, जेम्स नीशाम और हारदस विल्यून को रिलीज किया है और उन्हें नीलामी में पांच विदेशी खिलाड़ी लेने होंगे। पांच विदेशी खिलाड़ियों के अलावा उन्हें चार भारतीय खिलाड़ी भी लेने होंगे। उन्होंने जगदीश सुचित, करुण नायर, कृष्णप्पा गौतम और तजिंदर सिंह को भी रिलीज किया है। KXIP के पास नीलामी में सबसे अधिक 53.2 करोड़ रूपये होंगे।

KKR
कोलकाता नाइटराइडर्स को चाहिए अधिक भारतीय खिलाड़ी

कोलकाता नाइटराइडर्स के पास फिलहाल छह विदेशी और 11 भारतीय खिलाड़ी हैं। टीम ने टॉम बैंटन और क्रिस ग्रीन को रिलीज किया था जिनकी जगह उन्हें दो विदेशी खिलाड़ी लाने होंगे। इसके अलावा उन्हें 25 खिलाड़ियों की स्क्वॉड पूरी करने के लिए छह भारतीय खिलाड़ी भी लेने होंगे। KKR के पास 10.85 करोड़ रूपये ही बचे हैं तो उनके लिए खिलाड़ियों की खरीद आसान नहीं होने वाली है।

MI
मुंबई इंडियंस के पास है चार विदेशी खिलाड़ियों की जगह

पिछले सीजन की चैंपियन मुंई इंडियंस ने 18 खिलाड़ियो का कोर ग्रुप बनाए रखा है। हालांकि, उन्होंने नाथन कूल्टर नाइल, जेम्स पैटिंसन, मिचेल मैक्लेन्घन और शेर्फेन रदरफोर्ड को रिलीज किया है। MI के पास चार विदेशी खिलाड़ियों की जगह बची है और उनके पास 15.35 करोड़ रूपये बचे हुए हैं। नीलामी में टीम केवल चार विदेशी खिलाड़ियों की जगह पूरी करने को ही पहली प्राथमिकता दे सकती है।

RR
राजस्थान रॉयल्स को चाहिए तीन विदेशी खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को रिलीज करने का बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ओसेन थॉमस और टॉम कर्रन को भी रिलीज किया है जिससे की उनके पास तीन विदेशी खिलाड़ियों की जगह खाली हो गई है। 37.85 करोड़ रूपये रखने वाली फ्रेंचाइजी ने पांच भारतीय खिलाड़ियों को भी रिलीज किया है और रॉबिन उथप्पा ट्रेड हुए हैं। राजस्थान के पास पांच भारतीय खिलाड़ियों की भी जगह खाली है।

RCB
रोस्टर पूरा करने के लिए RCB को चाहिए सबसे अधिक 11 खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सबसे अधिक 11 खिलाड़ियों की जरूरत है। टीम ने तीन विदेशी और पांच भारतीय खिलाड़ियों को रिलीज किया है। पिछले सीजन टीम के रोस्टर में 23 खिलाड़ी ही थे। 35.40 करोड़ रूपये रखने वाली फ्रेंचाइजी को तीन विदेशी खिलाड़ी लेने होंगे क्योंकि केन रिचर्डसन इस सीजन के लिए वापस आ गए हैं और डेनिएल सैम्स ट्रेड होकर आए हैं। हालांकि, टीम को पांच भारतीय खिलाड़ियों की आवश्यकता होगी।

SRH
SRH को है केवल तीन खिलाड़ियों की जरूरत

10.75 करोड़ रूपये रखने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के पास वर्तमान समय में सबसे अधिक 22 खिलाड़ी हैं। टीम ने सात विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उन्हें केवल एक विदेशी खिलाड़ी लेने की जरूरत होगी। इसके अलावा टीम में केवल तीन भारतीय खिलाड़ियों की ही जगह बची है। SRH ने अपने सभी महत्वपूर्ण खिलाड़ियों और उनके बैकअप को रिटेन किया है। उन्होंने केवल बिली स्टेनलेक, संदीप बवांका और संजय यादव को रिलीज किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
Neeraj Pandey
Neeraj Pandey
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
इंडियन प्रीमियर लीग
IPL नीलामी
IPL 2021
IPL 14
IPL नीलामी 2021
ताज़ा खबरें
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक हुई लॉन्च, पिछले मॉडल की तुलना में कम हुई कीमत
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक हुई लॉन्च, पिछले मॉडल की तुलना में कम हुई कीमत ऑटो
नोए़़डा: सुपरटेक टावरों को गिराने की तैयारियां अंतिम चरण में, 3,500 किलो विस्फोटक का होगा इस्तेमाल
नोए़़डा: सुपरटेक टावरों को गिराने की तैयारियां अंतिम चरण में, 3,500 किलो विस्फोटक का होगा इस्तेमाल देश
व्हाट्सऐप यूजर्स अब चैट लिस्ट में देख सकेंगे स्टेटस अपडेट्स, मिलेगा नया फीचर
व्हाट्सऐप यूजर्स अब चैट लिस्ट में देख सकेंगे स्टेटस अपडेट्स, मिलेगा नया फीचर टेक्नोलॉजी
जल्द आ सकता है नई सिट्रॉन C3 हैचबैक का SUV मॉडल, कंपनी कर रही टेस्टिंग
जल्द आ सकता है नई सिट्रॉन C3 हैचबैक का SUV मॉडल, कंपनी कर रही टेस्टिंग ऑटो
शॉर्ट फिल्म 'लव पोएम' में दिखेंगे राजीव खंडेलवाल, ओनिमा कश्यप और स्मिता गोंदकर
शॉर्ट फिल्म 'लव पोएम' में दिखेंगे राजीव खंडेलवाल, ओनिमा कश्यप और स्मिता गोंदकर मनोरंजन
इंडियन प्रीमियर लीग
UAE में होने जा रही टी-20 लीग के लिए दो फ्रेंचाइजियों ने घोषित की अपनी टीम
UAE में होने जा रही टी-20 लीग के लिए दो फ्रेंचाइजियों ने घोषित की अपनी टीम खेलकूद
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चंद्रकांत पंडित को अपना हेड कोच बनाया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चंद्रकांत पंडित को अपना हेड कोच बनाया खेलकूद
IPL: अगले सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ सकते हैं रविंद्र जडेजा- रिपोर्ट
IPL: अगले सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ सकते हैं रविंद्र जडेजा- रिपोर्ट खेलकूद
रॉस टेलर ने किया खुलासा, कहा- राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने मुझे थप्पड़ मारे थे
रॉस टेलर ने किया खुलासा, कहा- राजस्थान रॉयल्स के मालिक ने मुझे थप्पड़ मारे थे खेलकूद
अगले साल मार्च में हो सकता है महिला IPL के पहले सीजन का आयोजन
अगले साल मार्च में हो सकता है महिला IPL के पहले सीजन का आयोजन खेलकूद
और खबरें
IPL नीलामी
IPL: खिलाड़ियों की सैलरी से जुड़ी हर वो जरूरी बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे
IPL: खिलाड़ियों की सैलरी से जुड़ी हर वो जरूरी बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे खेलकूद
IPL 2022: पंजाब किंग्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
IPL 2022: पंजाब किंग्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन खेलकूद
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन खेलकूद
IPL 2022: इन स्पिन गेंदबाजों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम
IPL 2022: इन स्पिन गेंदबाजों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम खेलकूद
IPL 2022: इन तेज गेंदबाजों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम
IPL 2022: इन तेज गेंदबाजों को मिली नीलामी में सबसे ज्यादा रकम खेलकूद
और खबरें
IPL 2021
IPL 2021: इस सीजन में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर
IPL 2021: इस सीजन में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर खेलकूद
IPL 2021: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, किसे मिला कौन सा अवार्ड?
IPL 2021: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, किसे मिला कौन सा अवार्ड? खेलकूद
IPL 2021 फाइनल: कोलकाता को हराकर चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब, बने ये रिकार्ड्स
IPL 2021 फाइनल: कोलकाता को हराकर चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब, बने ये रिकार्ड्स खेलकूद
IPL 2021 फाइनल: पहले खेलते हुए चेन्नई ने बनाए 192 रन, डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक
IPL 2021 फाइनल: पहले खेलते हुए चेन्नई ने बनाए 192 रन, डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक खेलकूद
IPL 2021 फाइनल: टॉस जीतकर कोलकाता ने लिया गेंदबाजी  का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
IPL 2021 फाइनल: टॉस जीतकर कोलकाता ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन खेलकूद
और खबरें
IPL 14
IPL 2021: एक बायो बबल से दूसरे बबल में जा सकेंगे खिलाड़ी, SOP जारी
IPL 2021: एक बायो बबल से दूसरे बबल में जा सकेंगे खिलाड़ी, SOP जारी खेलकूद
IPL 2021: पंजाब किंग्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेमिएन राइट को बनाया अपना गेंदबाजी कोच
IPL 2021: पंजाब किंग्स ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेमिएन राइट को बनाया अपना गेंदबाजी कोच खेलकूद
कौन हैं CSK के साथ जुड़े पथीराना, जिन्हें "नया मलिंगा" कहा जा रहा?
कौन हैं CSK के साथ जुड़े पथीराना, जिन्हें "नया मलिंगा" कहा जा रहा? खेलकूद
IPL 2021: मैदानों के निर्धारण को लेकर BCCI के पास पहुंची पंजाब किंग्स
IPL 2021: मैदानों के निर्धारण को लेकर BCCI के पास पहुंची पंजाब किंग्स खेलकूद
IPL 2021: 'किंग्स इलेवन पंजाब' का नाम बदलकर 'पंजाब किंग्स' हुआ
IPL 2021: 'किंग्स इलेवन पंजाब' का नाम बदलकर 'पंजाब किंग्स' हुआ खेलकूद
और खबरें
IPL नीलामी 2021
IPL 2021: रेटिंग द्वारा जानिए आखिर कितनी मजबूत है सभी टीमें
IPL 2021: रेटिंग द्वारा जानिए आखिर कितनी मजबूत है सभी टीमें खेलकूद
IPL 2021: इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले पांच भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी
IPL 2021: इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले पांच भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी खेलकूद
IPL 2021 नीलामी: अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं बिक सके ये खिलाड़ी
IPL 2021 नीलामी: अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं बिक सके ये खिलाड़ी खेलकूद
IPL 2021: ये रहे इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी
IPL 2021: ये रहे इस सीजन सबसे अधिक दाम में बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी खेलकूद
IPL 2021: ये रहे सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी, 10 करोड़ से ऊपर रही सबकी कीमत
IPL 2021: ये रहे सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी, 10 करोड़ से ऊपर रही सबकी कीमत खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022