NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / NBA में खेलने वाले केवल दूसरे भारतीय प्रिंसपाल सिंह से जुड़ी अहम बातें
    अगली खबर
    NBA में खेलने वाले केवल दूसरे भारतीय प्रिंसपाल सिंह से जुड़ी अहम बातें
    प्रिंसपाल सिंह से जुड़ी जरूरी बातें

    NBA में खेलने वाले केवल दूसरे भारतीय प्रिंसपाल सिंह से जुड़ी अहम बातें

    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 17, 2021
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में प्रिंसपाल सिंह NBA समर लीग में हिस्सा लेने वाले केवल दूसरे भारतीय बने हैं। पिछले हफ्ते 20 वर्षीय खिलाड़ी ने सैक्रामेंटो किंग्स के लिए वाशिंग्टन विजार्ड्स के खिलाफ एक मिनट के समय से अधिक खेला था।

    पिछले साल उन्होंने पहली बार NBA अकादमी की इग्नाइट टीम के साथ जी लीग में हिस्सा लिया था।

    आइए जानते हैं अब तक कैसा रहा प्रिंसपाल का इस खेल में सफर।

    शुरुआत

    वॉलीबाल छोड़कर बास्केटबाल में आए हैं प्रिंसपाल

    पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले प्रिंसपाल ने वॉलीबाल के साथ खेल की शुरुआत की थी। 2014 में उन्होंने लुधियाना में एक वॉलीबाल अकादमी ज्वाइन करने का निर्णय लिया था।

    हालांकि, छह फीट नौ इंच लंबे प्रिंसपाल को देखकर लुधियाना बास्केटबाल अकादमी (LBA) के कोच जयपाल सिंह काफी प्रभावित हुए थे। LBA में ट्रेनिंग के बाद उन्होंने NBA की दिल्ली वाली अकादमी में 18 महीने ट्रेनिंग की थी।

    जूनियर नेशनल

    प्रिंसपाल की मौजूदगी में जूनियर नेशनल चैंपियन बना था पंजाब

    प्रिंसपाल को कैनबेरा स्थित NBA ग्लोबल अकादमी से भी बुलावा आया था। अक्टूबर 2019 में उन्होंने पंजाब को जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जिताया था। इस दौरान उन्होंने फाइनल में राजस्थान के खिलाफ 40 प्वाइंट बनाए थे।

    उन्हें टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) चुना गया था। 2020 में उन्होंने पंजाब को खेलो इंडिया यूथ गेम्स का स्वर्ण पदक भी जिताया था। यह प्रतियोगिता अंडर-21 वर्ग में थी।

    जानकारी

    जुलाई 2020 में मिला प्रिंसपाल को बड़ा ब्रेक

    जुलाई 2020 में प्रिंसपाल ने NBA अकादमी की इग्नाइट टीम के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वह प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले NBA अकादमी के पहले खिलाड़ी बने थे।

    डेब्यू

    2018 में प्रिंसपाल ने किया था भारत के लिए डेब्यू

    प्रिंसपाल कई मौकों पर भारत की सीनियर बास्केटबाल टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने दिसंबर 2018 में अपना सीनियर टीम डेब्यू किया था। उन्होंने हॉन्ग कॉन्ग में हुई सुपर कुंग शेउंग कप इंटरनेशनल चैंपियनशिप के साथ डेब्यू किया था।

    एक साल के बाद उन्होंने FIBA एशिया कप क्वालीफिकेशन स्टेज के लिए विंडो 1 में भारतीय टीम में जगह हासिल की थी। बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने को लेकर वह काफी उत्सुक हैं।

    जानकारी

    कई टूर्नामेंट्स में खेल चुके हैं प्रिंसपाल

    NBA अकादमी प्रोग्राम के दौरान प्रिंसपाल ने कई अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल इवेंट्स में हिस्सा लिया है। इसमें बास्केटबाल विदआउट बॉर्डर्स (BWB) एशिया 2018, BWB ग्लोबल 2018 और NBA ग्लोबल कैंप 2018 शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    NBA
    बास्केटबॉल

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: अनुष्का सेन ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, देसी अंदाज में लूटी महफिल  कान्स फिल्म फेस्टिवल
    शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई दर्ज, 872 अंक टूटा सेंसेक्स शेयर बाजार समाचार
    स्पेन में बड़े स्तर पर मोबाइल और इंटरनेट का ब्लैकआउट, सभी नेटवर्क हुए ठप  स्पेन
    होंडा रेबेल 500 और रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 में से कौनसी है पैसा वसूल?  होंडा

    NBA

    कौन थे हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए बास्केटबॉल दिग्गज कोबे ब्रायंट? बास्केटबॉल

    बास्केटबॉल

    मोबाइल ऐप से कंट्रोल होंगे ये 'स्मार्ट' जूते, पैर के हिसाब से खुद को करेंगे सेट टेक्नोलॉजी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025