Page Loader
तीसरा टेस्ट: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

तीसरा टेस्ट: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल

Jul 28, 2024
12:04 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेन स्टोक्स की टीम की स्थिति मजबूत हो गई है। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 282 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 376 रन बनाए। वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगे। उसके 33 रन 2 विकेट आउट हो गए हैं। दूसरी पारी में कैरेबियाई टीम 61 रन से पीछे है। दूसरे दिन के खेल पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

दूसरे दिन का लेखा-जोखा 

इंग्लैंड ने दूसरे दिन 36/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। 54 रन तक टीम के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद जो रूट (87), बेन स्टोक्स (54), जेमी स्मिथ (95) और क्रिस वोक्स (62) की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 376 रन बना दिए। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। जवाब में कैरिबियाई टीम के लिए दूसरी पारी में एलिक अथानाजे (5*) और मिकाइल लुइस (18*) अभी नाबाद हैं।

अर्धशतक

रूट ने खेली शानदार पारी 

रूट ने स्टोक्स के साथ मिलकर 142 गेंद में 115 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने 124 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 7 चौके निकले। उन्हें गुडाकेश मोती ने पवेलियन की राह दिखाई। उनकी स्ट्राइक रेट 70.16 की रही। यह उनके टेस्ट करियर का 63वां अर्धशतक रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 7वां अर्धशतक लगाया। रूट औ स्टोक्स की ही पारी थी, जिसके कारण इंग्लैंड की मैच में वापसी हुई।

रन

रूट ने पूरे किए 12,000 रन 

रूट ने अपनी इस पारी के दौरान 12,000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ 7वें बल्लेबाज बने हैं। इंग्लैंड के लिए उनसे पहले सिर्फ एलिस्टेयर कुक (12,472 रन) ने यह कारनामा किया था। उन्होंने 161 टेस्ट मुकाबले में ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 33 शतक और 57 अर्धशतक भी निकले थे। रूट ने अपनी इस पारी के दौरान ब्रायन लारा (11,953 रन) को भी पीछे छोड़ दिया है।

पारी

स्टोक्स और वोक्स भी छाए

कप्तान स्टोक्स ने 69 गेंद का सामना किया और 54 रन बनाए। उनके बल्ले 5 चौके और 1 छक्का निकला उनकी स्ट्राइक रेट 78.26 की रही। वोक्स ने 78 गेंद का सामना किया और 62 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके निकले। स्टोक्स के टेस्ट करियर का यह 33वां अर्धशतक रहा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7वां अर्धशतक जड़ा। वोक्स के टेस्ट करियर का यह 7वां अर्धशतक रहा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया।

विकेटकीपर

जेमी स्मिथ ने दूसरा अर्धशतक लगाया 

स्मिथ ने मैच में 109 गेंद का सामना किया और 95 रन की शानदार पारी खेली। उनके बल्ले से 12 चौके निकले, उन्होंने 1 छक्का भी लगाया। इसी टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले स्मिथ का यह दूसरा अर्धशतक है। इस युवा बल्लेबाज ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। 3 मैच की 4 पारियों में उन्होंने 51.75 की औसत से 207 रन बनाए हैं। वह सिर्फ 5 रन से अपने टेस्ट करियर का पहला शतक नहीं बना पाए।

गेंदबाजी

जोसेफ ने पूरे किए 100 विकेट 

वेस्टइंडीज के जोसेफ ने 17.4 ओवर गेंदबाजी की और 122 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 100 विकेट भी पूरे कर लिए। उन्होंने अब तक 25 मैच खेले हैं और इसकी 64 पारियों में 35.81 की औसत से 102 विकेट झटके हैं। जोसेफ ने अपने टेस्ट करियर में 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/81 का रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 12 मैच में 33 विकेट लिए हैं।