Loading...
टेस्ट क्रिकेट: हेडिंग्ले, लीड्स में कैसा रहा है इंग्लैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन?
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम होंगे (फाइल तस्वीर)

टेस्ट क्रिकेट: हेडिंग्ले, लीड्स में कैसा रहा है इंग्लैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन?

Aug 14, 2026
01:27 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 19 अगस्त से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इंग्लिश टीम की कमान एक बार फिर जो रूट संभालेंगे। बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद उन्हें फिर से कप्तान नियुक्त किया गया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम होंगे। सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। ऐसे में आइए इस मैदान पर दोनों टीमों के टेस्ट में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

हेडिंग्ले, लीड्स में ऐसा रहा है पाकिस्तान का प्रदर्शन 

हेडिंग्ले में पाकिस्तान ने अपना पहला टेस्ट साल 1962 में खेला था। अब तक इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने 10 टेस्ट मैच खेले हैं।

6 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसे सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। 3 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

आखिरी बार दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर साल 2018 में मुकाबला हुआ था। उस मैच में पाकिस्तान को पारी और 55 रन से हार मिली थी।

इंग्लैंड

हेडिंग्ले के मैदान पर ऐसा रहा है इंग्लैंड का प्रदर्शन 

इंग्लैंड ने इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच साल 1899 में खेला था। उसने इस मैदान पर अब तक 81 मुकाबले खेले हैं।

38 मैच में टीम को जीत और 25 मैचों में हार मिली है। 18 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

इंग्लैंड ने इस मैदान पर आखिरी मैच साल 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उस मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से शानदार जीत मिली थी।

ADVERTISEMENT

खिलाड़ी

हेडिंग्ले में इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों का रहा है अच्छा प्रदर्शन 

इंग्लैंड के सक्रिय खिलाड़ियों में रूट ने इस मैदान पर 11 मुकाबले खेले हैं। इसकी 19 पारियो में 2 बार नाबाद रहते हुए 44.88 की औसत से 763 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 2 शतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन है।

यहां सबसे ज्यादा रन (897) ज्योफ बॉयकॉट के नाम है।

गेंदबाजी में यहां इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिए हैं। उन्होंने 12 टेस्ट की 23 पारियों में 54 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT

पाकिस्तान

पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों ने किया है हेडिंग्ले में अच्छा प्रदर्शन 

पाकिस्तान के लिए इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन सलीम मलिक ने बनाए हैं। उनके बल्ले से यहां 3 टेस्ट की 5 पारियों में 108.66 की औसत से 326 रन निकले हैं।

सक्रिय बल्लेबाजों के आंकड़े यहां बेहतर नहीं हैं।

गेंदबाजी में इमरान खान ने 3 टेस्ट की 6 पारियों में 14.38 की औसत से 21 विकेट लिए थे। सरफराज नवाज ने 2 टेस्ट में यहां 12 विकेट चटकाए थे।

सक्रिय गेंदबाजों का प्रदर्शन यहां कुछ खास नहीं रहा है।

ADVERTISEMENT