Page Loader
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने लगाया टी-20 करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
ग्लेन फिलिप्स ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: X/@BLACKCAPS)

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने लगाया टी-20 करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Sep 03, 2023
09:39 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक लगाया। एलन ने 53 गेंदों पर 83 और फिलिप्स ने 34 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। इस दौरान फिलिप्स 5 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 202.94 की थी। गस एटकिंसन ने उन्हें बोल्ड किया।

प्रदर्शन

फिलिप्स ने लगाए हैं 2 शतक

फिलिप्स ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां अर्धशतक लगाया। इसके अलावा इस प्रारूप में उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं। फिलिप्स ने 17 फरवरी, 2017 को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 55 पारियों में 32.26 की औसत और 144.93 की स्ट्राइक रेट से 1,516 रन बनाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वाधिक स्कोर 108 रन है। यह स्कोर उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाया था।

प्रदर्शन

टेस्ट और वनडे में फिलिप्स का प्रदर्शन

फिलिप्स ने 1 टेस्ट की 2 पारियों में 26 की औसत और 43.69 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया है। 10 जुलाई, 2022 को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले फिलिप्स ने अब तक 16 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 12 पारियों में उन्होंने 31.90 की औसत और 90.69 की स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में 5 और टी-20 में 2 विकेट लिए हैं।