NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 14 महीने बाद वनडे टीम में हुए शामिल 
    अगली खबर
    इग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 14 महीने बाद वनडे टीम में हुए शामिल 
    बेन स्टोक्स ने अपना पिछला वनडे मुकाला जुलाई, 2022 में खेला था (तस्वीर: X/@englandcricket)

    इग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 14 महीने बाद वनडे टीम में हुए शामिल 

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 08, 2023
    05:05 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से 4 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है।

    पहला मुकाबला कार्डिफ में खेला जा रहा है। मैच में अंतिम एकादश की घोषणा होने के साथ ही इंग्लिश क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की टीम में वापसी हो गई है। स्टोक्स लगभग 14 महीने बाद इंग्लैंड के लिए कोई वनडे मैच खेलने मैदान में उतरे हैं।

    आइए उनके बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    स्टोक्स ने देश के लिए वनडे क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस लिया 

    स्टोक्स ने जुलाई, 2022 में वनडे से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ऐसा किया था।

    स्टोक्स की ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए इंग्लिश फैंस और दिग्गज यह मांग कर रहे थे कि आगामी वनडे विश्व कप 2023 के लिए स्टोक्स को टीम में चुना जाए।

    स्टोक्स ने जन भावनाओं और बोर्ड का सम्मान करते हुए वनडे में वापसी करना तय किया। उन्होंने अंतिम मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

    रिपोर्ट

    स्टोक्स ने वनडे विश्व कप 2019 छोड़ी थी गहरी छाप 

    वनडे विश्व कप का आयोजन 1975 से हो रहा है। हालांकि, क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड को पहला विश्व कप जीतने में 2019 तक इंतजार करना पड़ा।

    उस जीत का सेहरा स्टोक्स के सिर बंधा था जिन्होंने टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 11 मैचों में 66.42 की औसत से 465 रन बनाए थे।

    उन्होंने 93.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 अर्धशतक जमाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने 35.14 की औसत से 7 विकेट लिए थे।

    रिपोर्ट

    स्टोक्स के वनडे करियर पर एक नजर 

    32 वर्षीय स्टोक्स का वनडे क्रिकेट करियर काफी प्रभावशाली रहा है ऐसे में उनकी वापसी से टीम मजबूत होगी।

    उन्होंने 105 वनडे में 38.99 की औसत और 95.09 की स्ट्राइक रेट से 2,924 रन बनाए हैं। 102 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 3 शतक और 21 अर्धशतक जमाए हैं।

    गेंदबाजी में उन्होंने 42.39 की औसत और 6.05 की इकॉनमी रेट से 74 विकेट लिए हैं। एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 91 वनडे मैच खेले जा चुके है। इंग्लैंड ने इनमें से 42 मैच जीते हैं, जबकि 43 मैचों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा। इस बीच, 2 मैच टाई रहे और 4 मैच बेनतीजा भी रहे।

    रिपोर्ट

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम 

    इंग्लैंड की वनडे टीम इस प्रकार है: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।

    इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 4 वनडे मैचों की सीरीज शुक्रवार से ही शुरू हुई है। सीरीज का पहला मैच कार्डिफ और दूसरा साउथहैम्पटन में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और चौथा मैच लंदन में खेला जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेन स्टोक्स
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    बेन स्टोक्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खुशखबरी, बेन स्टोक्स खेलेंगे IPL, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में ये 5 ऑलराउंडर खिलाड़ी कर सकते हैं दमदार प्रदर्शन, जानिए सभी के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK की मुश्किलें बढ़ीं, दीपक चाहर के बाद स्टोक्स भी आने वाले मैचों से होंगे बाहर  IPL 2023

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    विश्व कप के लिए वनडे में वापसी करेंगे स्टोक्स, IPL 2024 से हो सकते हैं बाहर  बेन स्टोक्स
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जुलाई के लिए इंग्लैंड के क्रिस वोक्स ने जीता पुरस्कार क्रिस वोक्स
    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम 22 साल बाद करेगी इंग्लैंड का दौरा, खेलेगी 4 दिन का टेस्ट मैच  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    कपिल देव ने रोहित शर्मा के स्वभाव पर की टिप्पणी, दी यह विशेष सलाह भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    एशिया कप 2023: भारत ने नेपाल को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा एशिया कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले भारतीय बने, सचिन को पीछे छोड़ा  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन एशिया कप क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, चौथा टी-20: जॉनी बेयरस्टो ने लगाया 10वां अर्धशतक, पूरे किए अपने 1,500 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में इंग्लैंड को हराकर बराबरी पर समाप्त की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में कैसा रहा है भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन? वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025