Page Loader
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: हैरी टैक्टर ने 97 गेंदों पर लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
हैरी ने करियर का चौथा टेस्ट शतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@HomeOfCricket)

इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: हैरी टैक्टर ने 97 गेंदों पर लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 03, 2023
07:55 pm

क्या है खबर?

आयरलैंड क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैरी टैक्टर ने शनिवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अर्धशतक लगाया। टैक्टर ने 97 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 98 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया। यह टैक्टर के करियर का चौथा टेस्ट अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अप्रैल में दोनों पारियों में और श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टैक्टर का प्रदर्शन

टैक्टर ने 4 टेस्ट मैच की 8 पारियों में अब तक 42 की औसत और 45.53 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं। वहीं 32 एकदिवसीय की 30 पारियों में उन्होंने 53.33 की औसत और 83.39 की स्ट्राइक रेट से 1280 रन बनाए हैं। इसके अलावा 57 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने 22.53 की औसत और 122.81 की स्ट्राइक रेट से 969 रन बनाए हैं। टैक्टर ने एकदिवसीय में 2 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 7 विकेट चटकाए हैं।