Page Loader
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने लगाया टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
मिचेल मार्श ने लगाया टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने लगाया टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jul 19, 2023
10:14 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में उन्होंने 60 गेंदों पर 85 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। क्रिस वोक्स ने उन्हें जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया। यह मार्श के टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक है। इसके अलावा टेस्ट में उन्होंने 3 शतक भी लगाए हैं।

आंकड़े

पिछले टेस्ट में मार्श ने लगाया था शतक

22 अक्टूबर, 2014 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मार्श ने 34* टेस्ट मैच खेले हैं। 58 पारियों में उन्होंने 27.49 की औसत से 1,457 रन बनाए हैं और 44 विकेट भी लिए हैं। मार्श ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 118 रन बनाए। उस दौरान उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के भी जड़े थे। दूसरी पारी में उन्होंने 52 गेंदों पर 28 रन बनाए थे। पिछले टेस्ट में उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किए थे।