LOADING...
हैरी ब्रुक का आक्रमण जारी, टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में बनाया दिलचस्प आंकड़ा
हैरी ब्रुक का शानदार प्रदर्शन जारी (फोटो: ट्विटर/@ICC)

हैरी ब्रुक का आक्रमण जारी, टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में बनाया दिलचस्प आंकड़ा

Feb 24, 2023
07:08 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हैरी ब्रुक टेस्ट में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हो चुके हैं। ब्रुक का टेस्ट में स्ट्राइक-रेट भी 100 के करीब का है। अब उन्होंने एक दिलचस्प आंकड़ा अपने नाम किया है। 1877 में टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत होने के बाद पूरी इंग्लैंड टीम मिलकर 15 सालों में 20 छक्के लगा सकी थी। दूसरी ओर ब्रुक ने टेस्ट डेब्यू के 6 महीने के अंदर ही 20 छक्के लगा दिए हैं।

आंकड़े

अदभुत रहे हैं ब्रुक के आंकड़े

ब्रुक सबसे तेज 800 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 9वीं पारी खेल रहे ब्रुक 807* रन बना चुके हैं और उनका औसत 100.88 का रहा है। अब तक वह 4 शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ब्रुक 169 गेंदों में नाबाद 184 रन बना चुके हैं। वह अपनी पारी में अब तक 24 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं।