NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
    23 अक्टूबर को पहला मैच खेलेगी इंग्लैंड

    टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 15, 2021
    08:00 am

    क्या है खबर?

    आगामी 17 अक्टूबर से UAE और ओमान में टी-20 विश्व कप की शुरुआत होनी है, जिसमें इंग्लैंड की टीम अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी।

    विश्व कप के लिए इंग्लैंड को सुपर-12 चरण के ग्रुप-1 में रखा गया है। इयोन मोर्गन की अगुवाई में इंग्लिश टीम अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा।

    विश्व कप में इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर डालते हैं।

    कार्यक्रम

    विश्व कप में ऐसा है इंग्लैंड का कार्यक्रम

    23 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

    27 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम B2, अबुधाबी

    30 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई

    01 नवंबर: इंग्लैंड बनाम A1, शारजाह

    06 नवंबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह

    टी-20 विश्व कप में सुपर-12 के मुकाबले शुरू होने से पहले ग्रुप स्टेज (राउंड-1) के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें दो ग्रुप में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। ग्रुप-A में पहले और ग्रुप-B में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम सुपर-12 के ग्रुप-1 में शामिल होंगी।

    जानकारी

    विश्व कप के लिए ऐसी है इंग्लैंड की टीम

    इंग्लैंड की टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड। रिजर्व खिलाड़ी: लियाम डॉसन, रीस टोपली और जेम्स विंस।

    इतिहास

    एक बार विश्व कप खिताब जीत चुकी है इंग्लैंड की टीम

    एकदिवसीय विश्व कप (2019) जीतने के बाद इंग्लैंड इस बार भी टी-20 विश्व कप में प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगा। इयोन मोर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड ने अपनी पिछले कुछ टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है।

    इंग्लैंड ने 2010 में हुए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

    इसके अलावा 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हारकर इंग्लिश टीम एक बार उपविजेता भी रही है।

    टीम अपडेट

    आर्चर और स्टोक्स के बिना विश्व कप में उतरेगी इंग्लिश टीम

    टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स जैसे स्टार खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। एक तरफ जोफ्रा अपने दाएं कोहनी की चोट से रिकवर नहीं हो पाए हैं। दूसरी तरफ स्टोक्स की उंगली की हाल ही में दूसरी सर्जरी हुई है। इसके अलावा स्टोक्स ने अगस्त से मानसिक स्वास्थ्य के चलते खेल से ब्रेक लिया हुआ है।

    वहीं सैम कर्रन भी IPL 2021 के दौरान चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम भारत: चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में शामिल हुए प्रसिद्ध कृष्णा क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड बनाम भारत: चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड बनाम भारत: विराट कोहली ने पूरे किए 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड विराट कोहली
    चौथा टेस्ट: पहली पारी में सिर्फ 191 रनों पर सिमटा भारत, कोहली-शार्दुल ने लगाए अर्धशतक क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2021: प्ले-ऑफ में वापसी कर सकते हैं आंद्रे रसेल, मेंटोर हसी ने दिए संकेत कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2018 से लेकर अब तक कैसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन? पंजाब किंग्स
    SRH बनाम MI: मुंबई ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस
    टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान की टीम में शामिल किए गए सरफराज, फखर और हैदर अली पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप

    जय शाह ने कैसे धोनी को किया राजी? जानें मेंटोर बनने के पीछे की कहानी क्रिकेट समाचार
    चार साल बाद अश्विन की टी-20 में वापसी कैसे हुई? चीफ सिलेक्टर ने बताया कारण क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: इंग्लैंड ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम, उपलब्ध नहीं हैं स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, डुप्लेसी-मॉरिस को नहीं मिली जगह क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025