LOADING...
कोरोना के कारण ECB को पिछले साल हुआ एक अरब रुपयों से अधिक का नुकसान

कोरोना के कारण ECB को पिछले साल हुआ एक अरब रुपयों से अधिक का नुकसान

लेखन Neeraj Pandey
May 12, 2021
05:20 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड एंड वेल्श क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मंगलवार को रिपोर्ट किया है कि पिछले साल कोरोना के कारण उन्हें 16.1 मिलियन पौंड (लगभग एक अरब और 68 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के कारण बोर्ड को काफी बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। क्रिकेट की वापसी कराने के लिए पिछले समर ECB ने बॉयो-बबल बनाने के लिए काफी ज्यादा खर्चा किया था। आइए जानते हैं पूरी खबर।

नुकसान

बोर्ड को हुआ है काफी अधिक नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के कारण ECB का राजस्व 207 मिलियन पौंड (21 अरब और 50 करोड़ रुपये) से घटकर केवल 21 मिलियन पौंड (दो अरब और 18 करोड़ रुपये) ही रह गया है। इंग्लिश बोर्ड ने अपनी नई फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड में काफी अधिक निवेश किया था, लेकिन कोरोना के कारण यह रद्द हो गई थी। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट समेत सभी तरह की क्रिकेट में नुकसान 100 मिलियन पौंड (लगभग 10 अरब और 38 करोड़ रुपये) से अधिक है।

खतरा

ECB पर मंडरा रहा था बड़ा खतरा

ऐसा बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन करके ECB ने खुद को बड़ी मुसीबत में जाने से बचाया है। कोरोना महामारी के बीच पिछले साल जुलाई में क्रिकेट की वापसी हुई थी। इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम को होस्ट किया था। इसके बाद आयरलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने भी इंग्लैंड का दौरा किया था। सितंबर में महिला टीम ने भी वेस्टइंडीज को होस्ट किया था।

Advertisement

40 अरब रुपए

ECB को हो सकता था लगभग 40 अरब रुपए का नुकसान

यदि ECB ने पूरा समर कोरोना के कारण गंवा दिया होता तो उन्हें 380 मिलियन पौंड (39 अरब और 46 करोड़ रुपये) का नुकसान हो सकता था। ECB के चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर स्कॉट स्मिथ ने बताया, "यह एक चुनौतीपूर्ण साल था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होस्ट कर पाने और महामारी की शुरुआत में ही अहम निर्णय लेने से हमने नेटवर्क को सपोर्ट दिया और खराब आर्थिक नुकसान होने से खुद को बचाया।"

Advertisement

फायदा

2019-20 सीजन में ECB को हुआ था लगभग 68 करोड़ रुपये का फायदा

2019-20 सीजन में ECB ने रिकॉर्ड 228 मिलियन पौंड (23 अरब और 67 करोड़ रुपये) का टर्नओवर किया था। फाइनेंसियल साल में उन्हें 6.5 मिलियन पौंड (लगभग 68 करोड़ रुपये) का मुनाफा हुआ था। इसके अलावा कैश रिजर्व भी 11.2 मिलियन पौंड (एक अरब और 16 करोड़ रुपये) से बढ़कर 17.1 मिलियन पौंड (लगभग एक अरब और 78 करोड़ रुपये) हो गया था। 2019 क्रिकेट विश्व कप, पुरुष और महिला एशेज ने इसमें अहम रोल निभाया था।

Advertisement