Page Loader
विवियन रिचर्ड्स के सम्मान में कैरेबियन सेंट्रल बैंक ने जारी किया 2 डॉलर का नोट
विवियन रिचर्ड्स ने भारत के खिलाफ किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (तस्वीर: एक्स/@mohanstatsman)

विवियन रिचर्ड्स के सम्मान में कैरेबियन सेंट्रल बैंक ने जारी किया 2 डॉलर का नोट

Dec 03, 2023
04:01 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के सम्मान में ईस्टर्न कैरेबियन सेंट्रल बैंक ने एक स्मारक बैंक नोट जारी किया है। दरअसल, बैंक ने अपने 2 डॉलर के पॉलीमर बैंक नोट लॉन्च करने की घोषणा की है, जिस पर रिचर्ड्स की तस्वीर छपी है। बैंक की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रिचर्ड्स के सम्मान में ये नोट जारी किया गया। रिचर्ड्स की गिनती दुनिया के महान खिलाड़ियों में होती है। उन्हें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिचर्ड्स का प्रदर्शन

नवंबर, 1974 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले रिचर्ड्स ने अपने करियर में 121 टेस्ट खेले। इस दौरान 182 पारियों में उन्होंने 50.23 की औसत से 8,540 रन बनाए। टेस्ट में उन्होंने 45 अर्धशतक के साथ ही 24 शतक भी लगाए। 187 वनडे क्रिकेट की 167 पारियों में उन्होंने 6,721 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 47 की रही। वनडे में उनके नाम 45 अर्धशतक के साथ ही 11 शतक भी दर्ज हैं।

प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में रिचर्ड्स के आंकड़े

रिचर्ड्स ने अपने करियर में 507 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले। इसकी 796 पारियों में उन्होंने 49.40 की औसत से 36,212 रन बनाए। इस प्रारूप में उन्होंने 162 अर्धशतक और 114 शतक जड़े। उनका सर्वाधिक स्कोर 322 रन है। साथ ही 500 लिस्ट-A क्रिकेट की 466 पारियों में रिचर्ड्स ने 16,995 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 41.96 की रही। इस प्रारूप में दिग्गज क्रिकेटर के नाम 109 अर्धशतक और 26 शतक दर्ज हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 189* रन है।

ट्विटर पोस्ट

बैंक ने जारी किया नोट