NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम भारत: चोटिल होने के कारण टी-20 सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम भारत: चोटिल होने के कारण टी-20 सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा
    दुष्मंथा चमीरा टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    श्रीलंका बनाम भारत: चोटिल होने के कारण टी-20 सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 24, 2024
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 27 जुलाई से शुरू होने वाले टी-20 सीरीज से पहले लंका की टीम को बड़ा झटका लगा है।

    32 साल के गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) जल्द ही उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी का ऐलान कर सकता है। साल 2022 से ही यह खिलाड़ी चोट के कारण काफी परेशान रहा है।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    चोट

    चोट के कारण कई टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं चमीरा 

    चमीरा साल 2022 के एशिया कप और टी-20 विश्व कप से भी चोटिल होने के कारण बाहर हुए थे।

    इसके बाद 2023 के एशिया कप में भी यह खिलाड़ी कंधे की चोट के कारण नहीं खेल पाया था। हालांकि, उनका चयन वनडे विश्व कप 2023 में हुआ था, लेकिन वहां भी वह चोटिल होने के कारण बाहर हो गए।

    उनकी जगह मथीशा पथीराना को मौका दिया गया था। टी-20 विश्व कप 2024 का भी वह हिस्सा नहीं थे।

    करियर

    कैसा रहा है चमीरा का टी-20 करियर?

    चमीरा ने श्रीलंका के लिए 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसकी 55 पारियों में 28.87 की औसत से 55 विकेट लिए हैं।

    उनकी इकॉनमी रेट 8.08 की रही है। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 का रहा है।

    टी-20 क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 128 मुकाबले खेले हैं। इसकी 127 पारियों में 28.54 की औसत से 128 विकटे झटके हैं। उनकी इकॉनमी 8.11 की रही है।

    कप्तान

    नए कप्तान के साथ उतरेगी श्रीलंका 

    टी-20 विश्व कप 2024 में श्रीलंका ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वनिंदु हसरंगा ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

    अब SLC ने चरित असलंका को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टी-20 मैचों में टीम की अगुआई की थी।

    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में चामिंडू विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो और अविष्का फर्नांडो की श्रीलंका टीम में वापसी हुई है।

    पूरी टीम

    ऐसी है श्रीलंका की पूरी टीम 

    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम: चरित असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल जेनिथ परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वनिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो।

    27 जुलाई को पहले टी-20 के बाद 28 जुलाई को सीरीज का दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। इसके बाद आखिरी टी-20 मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा। पूरी टी-20 सीरीज का आयोजन पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    #NewsBytesExplainer: भारत में बहिष्कार से तुर्की को कितना आर्थिक नुकसान होगा?  तुर्की
    एनवीडिया ने चीन में AI चिप के डायवर्जन से किया इनकार, कहा- नहीं मिला कोई सबूत  एनवीडिया
    सलमान खान ने ले लिया अपनी अगली फिल्म पर फैसला, नहीं आ रही 'बजरंगी भाईजान 2' सलमान खान

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का पीछा करते हुए ये हैं भारत की सबसे बड़ी साझेदारियां क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    टी-20 में भारत ने इन टीमों के खिलाफ सर्वाधिक गेंदें रहते हासिल किया 150+ का लक्ष्य टी-20 क्रिकेट
    संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    भारत ने पांचवें टी-20 में जिम्बाब्वे को हराते हुए 4-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंका की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में विराट कोहली की पारियों पर नजर टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप इतिहास के चौंका देने वाले रिकॉर्ड्स पर एक नजर टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप इतिहास में सबसे किफायती गेंदबाजी स्पैल पर एक नजर टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 सीरीज में ये हैं सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये खिलाड़ी रहे हैं भारत के सबसे सफल कप्तान  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका की सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC टी-20 रैंकिंग: यशस्वी जायसवाल छठे स्थान पर पहुंचे, शुभमन गिल को हुआ बड़ा फायदा ICC रैंकिंग

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: श्रीलंका क्रिकेट टीम द्वारा भारत के खिलाफ बनाए गए सर्वोच्च स्कोर पर एक नजर श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट: श्रीलंका की सरजमीं पर कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    महिला एशिया कप 2024: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: एलिक अथानाजे ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025