डरबन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मजबूत की अपनी पकड़, ऐसा रहा चौथा दिन
क्या है खबर?
डरबन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कंगारू टीम ने जीत के लिए 421 रन का लक्ष्य दिया था। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 102 रन बना लिए थे। वियान मूल्डर (5*) और एडेन मार्करम (45*) क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 319 रन की जरूरत है। आइए चौथे दिन के खेल पर नजर डालते हैं।
खेल
ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
ऑस्ट्रेलिया नेअपनी दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित की। पहली पारी में शतक जड़ने वाले मैथ्यू रेनशॉ ने एक 82 रन की एक और शानदार पारी खेली।
उनके अलावा निक मैडिनसन के बल्ले से 48 रन निकले।
दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्किया और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए। मार्को यानसन और साइमन हार्मर को एक-एक सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए। पैट कमिंस और रेनशॉ को एक-एक सफलता मिली।
अनोखा
मार्नस लाबुशेन के नाम आया ये अनोखा रिकॉर्ड
मार्नस लाबुशेन ने एक दुर्लभ रिकॉर्ड बनाया। लाबुशेन ने दोनों पारियों में 37-37 रन बनाकर आउट हो गए।
दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने दोनों पारियों में बल्लेबाजी के दौरान 58-58 गेंदों का सामना किया।
लाबुशेन से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी सैयद किरमानी ही केवल यह अजीब संयोग का सामना कर चुके हैं।
साल 1977-78 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में किरमानी ने 62-62 गेंदों पर 29-29 रन बनाए थे।
पारी
रेनशॉ ने खेली एक और शानदार पारी
रेनशॉ ने 99 गेंदों में 82 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 82.83 की रही। ये उनके टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक साबित हुआ।
उन्होंने 16 टेस्ट की 27 पारियों में 37 की औसत से 925 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले हैं।
रेनशॉ ने दूसरी पारी में तेम्बा बावुमा को आउट भी किया। ये उनके टेस्ट करियर का पहला विकेट रहा।
पहली
पहली पारी में रेनशॉ ने जड़ा था जोरदार शतक
रेनशॉ ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी कर अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया था।
उन्होंने 397 गेंदों पर 190 रन बनाए, जिसमें 21 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 390 रन बनाए। रेनशॉ टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए।
इस सूची में ग्रेग ब्लेवेट (214), एडम गिलक्रिस्ट (नाबाद 204) और हर्बी कॉलिन्स (203) उनसे आगे हैं।