Loading...
डरबन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन के सभी खिलाड़ी 30 साल के पार, बनाया दिलचस्प रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया दिलचस्प रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@ICC)

डरबन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन के सभी खिलाड़ी 30 साल के पार, बनाया दिलचस्प रिकॉर्ड

Oct 09, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ डरबन टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। प्लेइंग इलेवन की घोषणा के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिलचस्प रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम (प्लेइंग इलेवन) के सभी खिलाड़ी 30 या उससे अधिक उम्र के हैं। टेस्ट क्रिकेट में यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी 11 खिलाड़ी 30+ की उम्र के हैं।

उम्र 

लियोन रहे सबसे उम्रदराज 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नाथन लियोन हैं।

38 साल के लियोन अपने टेस्ट करियर में अब तक 570 से अधिक विकेट ले चुके हैं।

उनके बाद स्टीव स्मिथ 37 साल हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ अपने बेमिसाल टेस्ट करियर में 10,900 से अधिक रन बना चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की प्लेइंग इलेवन में सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई मैट रेनशॉ (30 साल) हैं।

प्लेइंग इलेवन 

उम्र के साथ प्लेइंग इलेवन 

पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड (32 साल), मैथ्यू रेनशॉ (30 साल), मार्नस लाबुशेन (32 साल), स्टीव स्मिथ (37 साल), निक मैडिनसन (34 साल), एलेक्स कैरी (35 साल), ब्यू वेबस्टर (32 साल), पैट कमिंस (33 साल), मिचेल स्टार्क (36 साल), नाथन लियोन (38 साल), और जोश हेजलवुड (35 साल)।

ऑस्ट्रेलिया की बेंच पर माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड, जोश इंग्लिस, सैम हार्पर, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, और कूपर कोनोली मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT