NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी?
    ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी?
    1/7
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी?

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Sep 26, 2019
    09:35 pm
    ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी?

    2019 विश्व कप के बाद से लगभग हर कोई यह जानता चाहता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी आखिर क्यों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, इस बीच कई बार ऐसी खबर भी आई कि धोनी ने संन्यास का मन बना लिया है, लेकिन कप्तान कोहली और BCCI के अधिकारी ये बात कंफर्म कर चुके हैं कि अभी भारतीय टीम को धोनी की ज़रूरत है। जानिए क्यों टीम से बाहर हैं धोनी।

    2/7

    क्या चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर हैं धोनी?

    धोनी क्यों भारतीय टीम से बाहर हैं, इस सवाल का जवाब मिल गया है। दरअसल, धोनी चोटिल हैं और इसी कारण वह टीम से बाहर चल रहे हैं। बता दें कि धोनी को विश्व कप से पहले ही पीठ में दर्द था, लेकिन फिर भी वह टीम के साथ विश्व कप खेलने गए थे। इसके साथ ही विश्व कप के दौरान उनकी कलाई में भी चोट लगी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी के अनुपलब्ध होने का यही कारण है।

    3/7

    नवंबर तक फिट हो जाएंगे धोनी- रिपोर्ट

    अंग्रेज़ी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने BCCI के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि धोनी फिलहाल चोटिल हैं और नवंबर तक उनके फिट होने की उम्मीद है। बता दें कि विश्व कप के बाद धोनी ने BCCI से दो महीने की छुट्टी ली थी। इस बीच वह सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए जम्मू कश्मीर भी गए थे, जहां उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ 15 दिन बिताए। इस कारण उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से खुद को दूर रखा था।

    4/7

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ भी नहीं खेले थे धोनी

    बता दें कि धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ के बाद इसी महीने संपन्न हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ भी नहीं खेले थे। चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने बताया था कि धोनी ने खुद को चयन से दूर रखा था।

    5/7

    2019 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के कारण हुई थी धोनी की आलोचना

    2019 विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज़ धोनी ने आठ पारियों में 273 रन बनाए थे। साथ ही टूर्नामेंट में धोनी ने अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ परिस्थिति के विपरीत काफी धीमी बल्लेबाज़ी भी की थी। कई मैचों में वह स्ट्राइक रोटेट करने में भी संघर्ष करते दिखाई दिए थे। धोनी के इस प्रदर्शन के बाद से ही उनकी रिटायरमेंट की खबरें जोरो पर थी। साथ ही उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।

    6/7

    कप्तान विराट कोहली ने किया था धोनी का बचाव

    गौरतलब है कि जहां कई पूर्व खिलाड़ियों ने विश्व कप में धोनी के प्रदर्शन के बाद उनकी जमकर आलोचना की थी और उन्हें संन्यास लेने का सुझाव दिया था, वहीं कप्तान कोहली ने उनका बचाव किया था। कोहली ने कहा था, "आप चाहे मानें या नहीं, अनुभव हमेशा मायने रखता है। कई खिलाड़ियों ने अतीत में इस बात को साबित किया है कि उम्र महज एक आंकड़ा है। यहां तक धोनी भी अपने करियर में इसे साबित कर चुके हैं।"

    7/7

    बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज़ से भी बाहर रह सकते हैं धोनी

    हाल ही में खबर आई थी कि धोनी इसी साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ से भी बाहर रह सकते हैं। हालांकि, इससे पहले कुछ BCCI अधिकारियों ने कहा था कि धोनी युवा पंत को मौका देने के लिए टीम से बाहर हैं। बांग्लादेश का भारत दौरा पहला टी-20- 3 नवंबर (दिल्ली) दूसरा टी-20- 7 नवंबर (राजकोट) तीसरा टी-20- 10 नवंबर (नागपुर) टेस्ट सीरीज़ के मैच पहला टेस्ट- 14-18 नवंबर (इंदौर) दूसरा टेस्ट- 22-26 नवंबर (कोलकाता)

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    धोनी

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2020: दिसंबर में सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, जानिए नीलामी में कितना खर्च करेंगी फ्रेंचाइज़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    सचिन तेंदुलकर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- गिड़गिड़ाने के बाद मिला था ओपनिंग करने का मौका सचिन तेंदुलकर
    रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को बताया स्पेशल, जसप्रीत बुमराह को कहा वर्ल्ड क्लास गेंदबाज़ भारतीय क्रिकेट टीम
    सर्वे: भारत में दूसरे सबसे प्रेरणादायी पुरुष हैं महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली

    महेंद्र सिंह धोनी

    आज ही के दिन 2007 टी-20 विश्व कप जीता था भारत, जानिए कहां हैं वो खिलाड़ी रोहित शर्मा
    सुनील गावस्कर बोले- धोनी का टाइम पूरा हुआ, सम्मान के साथ मिलनी चाहिए विदाई विराट कोहली
    आखिर क्यों ऋषभ पंत को दिए जा रहे हैं इतने मौके? आंकड़े भी कह रहे 'ना' क्रिकेट समाचार
    #NewsBytesExclusive: हांगकांग के पूर्व कप्तान अंशुमान रथ से भारत आने के फैसले पर खास बातचीत भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    पांच युवा भारतीय तेज़ गेंदबाज़, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मे मचा सकते हैं सनसनी क्रिकेट समाचार
    साउथ अफ्रीका सीरीज़ से बाहर होने के बाद जसप्रीत बुमराह बोले- जबरदस्त वापसी करूंगा क्रिकेट समाचार
    टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में तीन ओवर मेडन फेंकने वाली पहली भारतीय गेंदबाज़ बनीं दीप्ति शर्मा क्रिकेट समाचार
    ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन के बावजूद बचाव में उतरे ये दिग्गज खिलाड़ी, कही बड़ी बात क्रिकेट समाचार

    धोनी

    जब पहली बार SENA देश गए ये भारतीय कप्तान, ऐसा रहा था टीम का प्रदर्शन विराट कोहली
    धोनी के साथ संन्यास लेने के 'राज' का आखिरकार सुरेश रैना ने किया खुलासा क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: आज होगा CSK और DC का मुकाबला, जानिये पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स
    पत्नी साक्षी के साथ साइंस फिक्शन वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं धोनी इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023