NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वसीम जाफर ने बताया पंत, राहुल और धोनी को एक साथ टीम में खिलाने का तरीका
    वसीम जाफर ने बताया पंत, राहुल और धोनी को एक साथ टीम में खिलाने का तरीका
    खेलकूद

    वसीम जाफर ने बताया पंत, राहुल और धोनी को एक साथ टीम में खिलाने का तरीका

    लेखन Neeraj Pandey
    March 19, 2020 | 02:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वसीम जाफर ने बताया पंत, राहुल और धोनी को एक साथ टीम में खिलाने का तरीका

    पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भले ही लगभग आठ महीनों से भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन उन्हें अब भी तमाम लोग टीम के लिए महत्वपूर्ण समझते हैं। हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहने वाले भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी धोनी को विकेटों के पीछे बड़ा हथियार बताया है। जाफर ने यह भी बताया कि कैसे धोनी, ऋषभ पंत और केएल राहुल को एकसाथ टीम में रखा जा सकता है।

    जाफर ने धोनी को बताया महत्वपूर्ण

    जाफर ने ट्विटर पर धोनी को विकेटों के पीछे और निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए टीम के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा, 'यदि धोनी फिट हैं तो हम उन्हें अनदेखा नहीं कर सकते हैं क्योंकि वह विकेटकीपिंग और निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए टीम के लिए महत्वपूर्ण होंगे। यदि उन्हें टीम में रखा जाता है तो राहुल से विकेटकीपिंग का दबाव खत्म होगा। पंत को बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में चुना जा सकता है।'

    सहवाग ने कहा था टीम में फिट नहीं होंगे धोनी

    जाफर ने भले ही धोनी को टीम के लिए महत्वपूर्ण बताया हो, लेकिन बीते बुधवार को ही पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने कहा था कि वर्तमान समय में धोनी भारतीय टीम में फिट नहीं होंगे। उन्होंने कहा था कि केएल राहुल के शानदार फॉर्म में होने के बाद ऐसा कोई कारण नहीं है कि उन्हें छोड़कर धोनी के बारे में विचार किया जाए। सहवाग ने साथ ही पंत को भी टीम का अटूट हिस्सा बताया था।

    सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हैं धोनी

    BCCI ने इस साल की शुरुआत में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की थी जिसमें धोनी को शामिल नहीं किया गया था। भले ही BCCI ऐसा करने के पीछे उनके लंबे समय से भारत के लिए नहीं खेलने का कारण बता रही हो, लेकिन हरभजन सिंह ने कहा था कि अब धोनी भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, हेड कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी के IPL में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में वापस आने की बात कही थी।

    नहीं हुआ IPL तो और बढ़ेंगी धोनी की मुश्किलें

    पूर्व मुख्य चयनकर्ता और वर्तमान मुख्य चयनकर्ता दोनों ही यह कह चुके हैं कि यदि धोनी IPL 2020 में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनके नाम पर विचार किया जाएगा। कोरोना वायरस के चलते फिलहाल IPL को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यदि स्थिति नहीं सुधरी और इस साल IPL का आयोजन नहीं हो सका तो फिर धोनी के लिए भारतीय टीम में वापसी के दरवाजे बंद हो सकते हैं।

    2019 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं धोनी

    धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल जुलाई में 2019 विश्व कप सेमीफाइनल के रूप में खेला था। इसके बाद वह दो महीनों की छुट्टी पर गए थे, लेकिन आज लगभग आठ महीने हो जाने के बावजूद उन्हें दोबारा टीम में शामिल नहीं किया गया है। धोनी हाल ही में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ट्रेनिंग करते नजर आए थे, लेकिन फिलहाल वह भी स्थगित हो चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत
    वसीम जाफर

    क्रिकेट समाचार

    पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने ठुकराया बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़ने का ऑफर बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बिना टेस्ट चैंपियनशिप का कोई मतलब नहीं- वकार यूनिस टेस्ट क्रिकेट
    आज के दिन सचिन ने खेला था आखिरी वनडे, अब भी उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स सचिन तेंदुलकर
    कोरोना वायरस: दक्षिण अफ्रीका में 60 दिनों तक नहीं खेली जाएगी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    महेंद्र सिंह धोनी

    भारतीय टीम में धोनी की वापसी पर बोले सहवाग, कही ये बड़ी बात इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की चार यादगार जीत इंडियन प्रीमियर लीग
    नई चयन समिति का धोनी के भविष्य पर बयान, IPL में अच्छा खेले तो होगा विचार इंडियन प्रीमियर लीग
    एमएसके प्रसाद ने बताया, धोनी के बाद कोहली को क्यों बनाया गया था कप्तान विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रिकी पोंटिंग ने इस घटना को बताया अपने कप्तानी करियर का सबसे खराब लम्हा टेस्ट क्रिकेट
    इशांत शर्मा ने इस स्पेल को बताया अपने करियर का बेस्ट स्पेल टेस्ट क्रिकेट
    आज ही के दिन 100 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे सचिन विराट कोहली
    कोरोना वायरस: IPL के बाद अब BCCI ने सभी घरेलू मैचों को भी किया स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत

    गेल और मैकुलम के शतकों के अलावा IPL की पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता बोले- साहा के करियर के साथ खेल रही है टीम मैनेजमेंट रिद्धिमान साहा
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: क्या पहले टेस्ट में साहा की जगह पंत को खिलाना चाहिए? रिद्धिमान साहा
    कपिल देव बोले- टीम में होना चाहिए विशुद्ध विकेटकीपर, राहुल को नहीं आजमाना चाहिए भारतीय क्रिकेट टीम

    वसीम जाफर

    घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने क्रिकेट को कहा अलविदा रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी में 12,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने वसीम जाफर क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब ने वसीम जाफर को बनाया अपना बल्लेबाजी कोच इंडियन प्रीमियर लीग
    जिस टीम से खेलते थे अब उसी के हेडकोच बन सकते हैं वसीम जाफर क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023