NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सेना के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं धोनी; वानखेड़े में मिल सकती है स्थाई सीट
    सेना के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं धोनी; वानखेड़े में मिल सकती है स्थाई सीट
    खेलकूद

    सेना के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं धोनी; वानखेड़े में मिल सकती है स्थाई सीट

    लेखन Neeraj Pandey
    August 18, 2020 | 12:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सेना के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं धोनी; वानखेड़े में मिल सकती है स्थाई सीट

    पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब ऐसा माना जा रहा है कि धोनी खाली बचे समय में वह काम करेंगे जो उन्हें हमेशा से पसंद रहे हैं, लेकिन समय नहीं मिलने के कारण वह नहीं कर पाते थे। एक रिपोर्ट की मानें तो भारतीय सेना से काफी लगाव रखने वाले धोनी अब सेना के साथ अधिक समय बिता सकते हैं।

    सेना के साथ अधिक समय बिताएंगे धोनी- आनंद पाण्डेय

    धोनी के दोस्त और बिजनेस पार्टनर आनंद पाण्डेय ने टाइम्स नाउ को बताया कि अब धोनी भारतीय सेना के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "एक चीज निश्चित है कि वह भारतीय सेना के साथ अधिक समय बिताएंगे। वह अपने कॉमर्शियल कामों और अन्य प्रतिबद्धताओं को भी समय देंगे। जल्द ही हम साथ बैठेंगे और आगे की तैयारी करेंगे।" पिछले साल धोनी ने सेना के साथ 15 दिन का समय बिताया था।

    फिर से सेना के साथ काम करेंगे धोनी- पाण्डेय

    पाण्डेय ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि उन्हें यह पता था कि धोनी एक बार फिर सेना के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि वह जल्दी ही एक बार फिर यह करेंगे, लेकिन मुझे समय का पता नहीं था। इसका निर्णय उन्हें ही लेना था। उन्होंने IPL की तैयारी शुरु की थी, लेकिन यह स्थगित हो गई और फिर टी-20 विश्व कप भी स्थगित हो गया और मानसिक रूप से वह बिल्कुल फ्री थे।"

    वानखेड़े में मिल सकती है धोनी को स्थाई सीट

    मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) अपेक्स काउंसिल मेंबर अजिंक्या नाईक ने सोमवार को MCA को एक पत्र लिखते हुए वानखेड़े स्टेडियम में धोनी को स्थाई सीट देने का प्रस्ताव रखा है। नाईक ने लिखा, "भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान को सम्मानित करने के लिए MCA उनके नाम को उस सीट पर स्थाई कर सकती है जहां उनका मशहूर विश्व कप का छक्का गिरा था। हम पता कर सकते हैं कि गेंद गिरकर किस सीट पर जा रही थी।"

    छक्का लगाकर धोनी ने बनाया था भारत को विश्व चैंपियन

    याद दिला दें ककि 2011 क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था और धोनी ने श्रीलंका के नुवान कुलशेखरा की गेंद पर छक्का लगाते हुए भारत को 28 साल बाद विश्व चैंपियन बनाया था।

    IPL की तैयारी में लगे हैं धोनी

    धोनी IPL 2020 की तैयारियों में लगे हैं और फिलहाल वह साथी खिलाड़ियों के साथ चेन्नई में कैंप में हैं। उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स 20 अगस्त को UAE के लिए निकलेगी और वहां जाकर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाएगी। हाल ही में CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा था कि उन्हें धोनी को लेकर चिंता करने की बात नहीं है और वह 2022 तक CSK के लिए IPL खेल सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय सेना
    टी-20 क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने क्रिस वोक्स की जगह इस खिलाड़ी को किया साइन क्रिस वोक्स
    IPL में एबी डिविलियर्स द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा हासिल की गई पांच यादगार जीत चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए पांच सबसे रोमांचक मैच चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    धोनी के साथ संन्यास लेने के 'राज' का आखिरकार सुरेश रैना ने किया खुलासा क्रिकेट से संन्यास
    क्या धोनी के साथ रिटायर हो जाएगी सात नंबर जर्सी? दिनेश कार्तिक की BCCI से मांग महेंद्र सिंह धोनी
    'द हंड्रेड' में धोनी को लाने के बारे में सोच रहे हैं शेन वॉर्न महेंद्र सिंह धोनी
    पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन भारतीय क्रिकेट टीम

    महेंद्र सिंह धोनी

    #ThankYouDhoni: कैप्टन कूल धोनी की कप्तानी के टॉप-5 मोमेंट्स पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    #ThankYouDhoni: जानिए कैप्टन कूल के बारे में कुछ दिलचस्प बातें भारतीय क्रिकेट टीम
    #ThankYouRaina: इंटरनेशनल क्रिकेट में सुरेश रैना के नाम हैं ये बड़े रिकार्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    धोनी और रैना ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, जानिए दिग्गजों की कैसी रही प्रतिक्रिया क्रिकेट समाचार

    भारतीय सेना

    LoC के पास बर्फ में दबा मिला जनवरी से लापता भारतीय सेना के जवान का शव पाकिस्तान समाचार
    जम्मू-कश्मीर: लापता हुआ सेना का जवान, आतंकियों द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जम्मू-कश्मीर
    सीमा विवाद: समझौते के बाद भी पीछे नहीं हट रहा चीन, भारतीय सेना भी बढ़ाएगी तैनाती चीन समाचार
    भारत-चीन विवाद: LAC पर 35,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने की तैयारी में भारत चीन समाचार

    टी-20 क्रिकेट

    क्या मैदान पर वापसी करेंगे युवराज सिंह? पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सेक्रेटरी ने किया आग्रह क्रिकेट समाचार
    शुरू होने वाली है कैरेबियन प्रीमियर लीग, जानिए इससे जुड़े कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    कैरेबियन प्रीमियर लीग: इन पांच खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें क्रिकेट समाचार
    2021 में टी-20 विश्व कप होस्ट करेगा भारत, 2022 में खेला जाएगा महिला क्रिकेट विश्व कप क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023