NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021 में ये महत्वपूर्ण रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं धोनी
    खेलकूद

    IPL 2021 में ये महत्वपूर्ण रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं धोनी

    IPL 2021 में ये महत्वपूर्ण रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं धोनी
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 04, 2021, 08:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021 में ये महत्वपूर्ण रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं धोनी

    पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की तैयारियों के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। उनकी कप्तानी में पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। इसके अलावा पिछले सीजन में धोनी ने बल्ले से भी निराश किया था। ऐसे में वह हर हाल में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। ऐसे में एक नजर उन रिकार्ड्स पर डालते हैं जो IPL 2021 में धोनी अपने नाम कर सकते हैं।

    ऐसा रहा है धोनी का IPL करियर

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता के आयाम छूने वाले धोनी ने IPL में भी अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है। उन्होंने लगभग 12 साल लम्बे अपने IPL करियर में 204 मैचों में लगभग 41 की शानदार औसत से 4,632 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 84* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 23 अर्धशतक भी लगाए हैं। 39 वर्षीय धोनी ने ये रन 136.75 के स्ट्राइक रेट से अपने नाम किए हैं।

    5,000 रनों के आंकड़े को छू सकते हैं धोनी

    धोनी IPL में आठवे सबसे ज्यादा रन (4,632) बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अगर वह IPL के आगामी सीजन में 368 रन और बनाने में कामयाब होंगे तो वह 5,000 रनों के आंकड़े को छू लेंगे। बता दें उनसे पहले अब तक सिर्फ चार भारतीय खिलाड़ियों ने ही ऐसा किया है। धोनी चार सीजन में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं, ऐसे में उनसे इस मुकाम को हासिल करने की उम्मीद की जा सकती है।

    चौकों के मामले में सहवाग को पीछे छोड़ सकते हैं धोनी

    IPL में सबसे ज्यादा चौके मारने वाले खिलाड़ियों की सूची में धोनी इस समय 15वें स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने अपने IPL करियर में अब तक 313 चौके अपने नाम किए हैं। उन्हें इस सूची में वीरेंद्र सहवाग (334) को पीछे छोड़ने के लिए 22 चौकों की दरकार होगी। वहीं धोनी तीसरे सबसे ज्यादा छक्के (216) लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उनसे आगे इस सूची में क्रिस गेल (349) और एबी डिविलियर्स (235) हैं।

    विकेटकीपिंग में बनाएंगे ये कीर्तिमान

    धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से 198 मैचों में विकेटकीपिंग की है और कुल 148 शिकार (109 कैच और 39 स्टंप्स) किए हैं। बतौर विकेटकीपर 150 शिकार करने वाले धोनी पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    स्टेन ने IPL को लेकर की थी विवादित टिप्पणी, अब मांगी माफी क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: सामने आया मैचों के लिए मोहाली को शॉर्टलिस्ट नहीं करने का कारण पंजाब किंग्स
    IPL में खेल से ज्यादा पैसे को मिलता है महत्व, PSL में ऐसा नहीं- डेल स्टेन क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: 11 मार्च से चेन्नई में शुरु होगा CSK का कैंप, धोनी भी होंगे शामिल IPL 2021

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: कंधे में समस्या के कारण अंतिम टेस्ट नहीं खेल रहे हैं जोफ्रा ऑर्चर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: पहले दिन की महत्वपूर्ण चीजों पर एक नजर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: पहले दिन इंग्लैंड की पारी 205 रनों पर सिमटी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोरोना वायरस के मामलों के चलते PCB ने स्थगित किया पाकिस्तान सुपर लीग पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

    महेंद्र सिंह धोनी

    टेस्ट में कप्तानी के आधार पर धोनी और कोहली का तुलनात्मक विवरण विराट कोहली
    साल 2020 में इन बड़े खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा क्रिकेट समाचार
    गावस्कर ने कोहली को बताया इस दशक का धोनी से अधिक प्रभाव वाला भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली
    धोनी और कोहली के बाद इस खिलाड़ी को माइकल वॉन ने बताया भारत का अगला सुपरस्टार विराट कोहली

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं इंजमाम, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: टी-20 सीरीज में बन सकते हैं ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    कैसा रहा है अहमदाबाद के स्टेडियम में स्पिन और तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन? आंकड़ों में जानिए क्रिकेट समाचार
    वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं अफरीदी, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023