NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #MIvDC: पंत की आंधी में उड़ी मुंबई, दिल्ली ने 37 रनों से जीता मुकाबला
    #MIvDC: पंत की आंधी में उड़ी मुंबई, दिल्ली ने 37 रनों से जीता मुकाबला
    1/6
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    #MIvDC: पंत की आंधी में उड़ी मुंबई, दिल्ली ने 37 रनों से जीता मुकाबला

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 24, 2019
    11:54 pm
    #MIvDC: पंत की आंधी में उड़ी मुंबई, दिल्ली ने 37 रनों से जीता मुकाबला

    IPL 2019 के सुपर संडे के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने रिषभ पंत के 78 रनों की पारी की बदौलत 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी मुंबई के लिए युवराज सिंह ने 35 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन मुंबई को जीत नहीं दिला सके।

    2/6

    रिषभ पंत ने खेली विध्वंसक पारी

    दिल्ली 13 ओवरों में 112 रनों पर तीन विकेट गंवा चुकी थी और इसके बाद रिषभ पंत मैदान में पहुंचे। पंत ने आते ही खुलकर खेलना शुरु कर दिया। इससे पहले कि किसी को कुछ समझ आता पंत ने मैदान के चारों ओर गेंद को उड़ाना शुरु कर दिया। मात्र 27 गेंदों पर 78 रन बनाकर नाबाद रहने वाले पंत ने अपनी पारी में सात छक्के और सात चौके जड़े।

    3/6

    पंत ने लगाया रिकॉर्ड अर्धशतक

    पंत ने अपना पचासा मात्र 18 गेंदों पर पूरा किया। दिल्ली के लिए सबसे तेज पचासा लगाने का रिकॉर्ड क्रिस मॉरिस के नाम दर्ज है जिन्होंने 2016 में 17 गेंदों पर पचासा लगाया था। पंत ने वीरेन्द्र सहवाग (20 गेंद) को पीछे छोड़ा है।

    4/6

    इनग्रम और धवन ने भी दिखाया दम

    लंबे समय बाद दिल्ली वापस आने वाले शिखर धवन को पारी की शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर उन्होंने अपनी क्लास दिखाई। धवन ने कॉलिन इनग्रम के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 गेंदों पर 83 रनों की साझेदारी की। इनग्रम ने 32 गेंदों में 47 रन तो वहीं धवन ने 36 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। इनग्रम ने सात चौके और एक छक्का जड़ा।

    5/6

    मुंबई ने गंवाए लगातार अंतराल पर विकेट

    214 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी ने सधी हुई शुरुआत की थी, लेकिन चौथे ओवर में 33 के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा आउट हो गए। 37 रनों के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार यादव रन आउट हो गए। अच्छा खेल रहे क्विंटन डी कॉक भी 16 गेंदों में 27 रन बनाकर चलते बने। पोलार्ड और युवराज ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन, मुंबई ने पोलार्ड और हार्दिक पंड्या का विकेट तीन गेंदों के भीतर गंवा दिया।

    6/6

    कुछ इस तरह दिल्ली ने दी मुंबई को मात

    पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने छह विकेट के नुकसान पर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और 95 रनों के कुल स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। युवराज ने 53 रनों की शानदार पारी खेली और मैच को अंत तक ले गए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। क्रुणाल पंड्या ने भी 15 गेंदों पर 32 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई इंडियंस
    IPL 12
    दिल्ली कैपिटल्स
    आईपीएल समाचार

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 3: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: पहले 6 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे लसिथ मलिंगा, जानें क्यों इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: 'हिटमैन' रोहित करेंगे पारी की शुरूआत, युवराज को मिडिल में मिल सकता है मौका इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 12

    IPL 2019 Match 4: राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब- संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट और उनके संभावित रिप्लेसमेंट कोलकाता नाइट राइडर्स
    टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे मलिंगा, जानें उनका करियर लसिथ मलिंगा
    कोहली ने बताया, RCB के लिए खेली गई उनकी कौन सी पारी है यादगार विराट कोहली

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2019: यहां जानिए दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन, खिताब पर रहेंगी इस टीम की नज़रे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली को जोड़ा अपने साथ सौरव गांगुली
    रिकी पोंटिंग की IPL से छुट्टी करवाना चाहते हैं शेन वॉर्न, जानिए क्या है पूरा मामला इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स में कौन है ज़्यादा मज़बूत कोलकाता नाइट राइडर्स

    आईपीएल समाचार

    #KKRvSRH: रसेल के आगे बौनी साबित हुई वॉर्नर की तूफानी पारी, KKR ने दर्ज की जीत कोलकाता नाइट राइडर्स
    #CSKvRCB: जीत के साथ CSK ने किया IPL 2019 का आगाज़, जानें मैच के रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 2: KKR और SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023