LOADING...
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: जानिए डीन एल्गर के न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर कैसे हैं आंकड़े  
डीन एल्गर सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: जानिए डीन एल्गर के न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर कैसे हैं आंकड़े  

Jan 02, 2024
05:39 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के स्टार सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर का आखिरी टेस्ट मैच होगा। दूसरा टेस्ट केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ऐसे में एल्गर से इस मैदान पर एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। यहां एल्गर जब-जब खेले हैं, उनके बल्ले से रन जरूर निकले हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े

केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर कैसे हैं एल्गर के आंकड़े?

एल्गर ने इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच साल 2013 में खेला था। उन्होंने अब तक यहां 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 20 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए इस खिलाड़ी ने 741 रन बनाए हैं। उनका औसत 46.31 का रहा है। उन्होंने इस मैदान पर 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। एल्गर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 141 रन रहा है। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन जैक कैलिस (2,181) ने बनाए हैं।

भारत

भारत के खिलाफ कैसे रहे हैं एल्गर के आंकड़े?

एल्गर का भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट साल 2015 में खेला था। इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक 14 मैच खेले हैं और 26 पारियों में 43.30 की औसत से 996 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक निकला है। एल्गर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 185 रन रहा है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन भारतीय टीम के खिलाफ ही बनाए हैं।

रिकॉर्ड

यह बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं एल्गर 

एल्गर के आंकड़े अपने घरेलू सरजमीं पर शानदार रहे हैं। उन्होंने 47 घरेलू टेस्ट मैचों में 3,463 रन बनाए हैं। एल्गर घरेलू मैदान पर 3,500 या फिर इससे ज्यादा टेस्ट रन पूरे करने वाले पांचवें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बनने से केवल 37 रन दूर हैं। 36 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज से ज्यादा दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट रन केवल कैलिस (7,035), हाशिम अमला (5,135), एबी डिविलियर्स (4,788) और ग्रीम स्मिथ (3,986) जैसे दिग्गजों ने बनाए हैं।

करियर 

कैसा रहा है एल्गर का टेस्ट करियर?

एल्गर ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 85 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 150 पारियों में उन्होंने 38.35 की औसत से 5,331 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 14 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा है। एल्गर अपने टेस्ट करियर में 11 बार नाबाद भी रहे हैं।