Loading...
भारत बनाम न्यूजीलैंड: डैरिल मिचेल ने लगाया 26 गेंदों में धुंआधार अर्धशतक
डैरिल मिचेल ने लगाया अर्धशतक (फोटो: ट्विटर/@StarSportsIndia)

भारत बनाम न्यूजीलैंड: डैरिल मिचेल ने लगाया 26 गेंदों में धुंआधार अर्धशतक

Jan 27, 2023
08:46 pm

क्या है खबर?

डैरिल मिचेल ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 मैच में धुंआधार अर्धशतक लगाया है। मिचेल ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें पांच छक्के और दो चौके शामिल रहे। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक है। अर्शदीप सिंह द्वारा फेंके गए पारी के आखिरी ओवर में मिचेल ने छक्कों की हैट्रिक लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। मिचेल ने आखिरी ओवर में 27 रन बटोरे।

पारी

कीवी टीम ने बनाया अच्छा स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए थे। डेवोन कॉन्वे ने 35 गेंदों में 52 रन बनाते हुए स्कोरबोर्ड को चलाते रहने का काम किया। मिचेल ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रनों की पारी खेली।

फिन ऐलन ने भी 23 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया था जिसकी बदौलत कीवी टीम ने 176/3 का स्कोर बनाया है।

ADVERTISEMENT