NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डैरिल मिचेल ने लगाया करियर का आठवां टेस्ट अर्धशतक
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डैरिल मिचेल ने लगाया करियर का आठवां टेस्ट अर्धशतक
    खेलकूद

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डैरिल मिचेल ने लगाया करियर का आठवां टेस्ट अर्धशतक

    लेखन नीरज पाण्डेय
    March 13, 2023 | 02:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डैरिल मिचेल ने लगाया करियर का आठवां टेस्ट अर्धशतक
    डैरिल मिचेल ने लगाया अर्धशतक (फोटो: ट्विटर/@ICC)

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया है। मिचेल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 86 गेंद में 81 रनों की पारी खेली। यह मिचेल के टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक है। पहली पारी में उन्होंने 102 रन बनाए थे। यह मिचेल का श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच था।

    न्यूजीलैंड ने जीता मैच

    श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 373 रन बनाकर बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज के शतक की बदौलत 302 रन बनाए और कीवी टीम को जीत के लिए 285 रनों का लक्ष्य दिया। केन विलियमसन 121* और मिचेल (81) की शानदार पारियों की बदौलत कीवी टीम ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की है।

    ऐसा रहा है मिचेल का अंतरराष्ट्रीय करियर

    2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रहे 31 वर्षीय मिचेल ने अब तक 19 वनडे और 44 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेले हैं। उन्होंने वनडे में 479 रन बनाने के अलावा 6 विकेट लिए हैं। टी-20 में वह 888 रन बनाने के अलावा 8 विकेट ले चुके हैं। 17वां टेस्ट खेल रहे मिचेल इस फॉर्मेट में 1,250 से अधिक रन बना चुके हैं जिसमें 5 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया करियर का 34वां टेस्ट अर्धशतक केन विलियमसन
    पहला टेस्ट: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रन का लक्ष्य, ऐसा रहा चौथा दिन  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: ब्लेयर टिकनर ने चटकाए दूसरी पारी में 4 विकेट, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, माइकल ब्रेसवेल की वापसी  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: दिनेश चांदीमल ने टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े  दिनेश चांदीमल
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज ने जड़ा टेस्ट करियर का 14वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  एंजेलो मैथ्यूज
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने पहली पारी में की शानदार वापसी, ऐसा रहा मैच का तीसरा दिन  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेरिल मिचेल ने जमाया टेस्ट करियर का पांचवां शतक, जानिए उनके आंकड़े  डेरिल मिचेल

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: श्रेयस अय्यर अहमदाबाद टेस्ट से हुए बाहर  श्रेयस अय्यर
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने विराट कोहली विराट कोहली
    अहमदाबाद टेस्ट: नाथन लियोन ने फेंके 65 ओवर, उनके द्वारा एक पारी में हुई सर्वाधिक गेंदबाजी नाथन लियोन
    कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर, बने ये रिकार्ड्स  विराट कोहली
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023