LOADING...
WWE Crown Jewel 2019: सउदी अरब में पहली बार रेसलिंग करेंगी महिला सुपरस्टार्स

WWE Crown Jewel 2019: सउदी अरब में पहली बार रेसलिंग करेंगी महिला सुपरस्टार्स

लेखन Neeraj Pandey
Oct 30, 2019
03:31 pm

क्या है खबर?

WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग प्रमोशन है और फिलहाल यह खुद को अमेरिका के बाहर भी स्थापित करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी अपने शो सउदी अरब में भी कराता है। 2018 से ही कंपनी सउदी अरब में शो करा रही है। क्राउन ज्वेल नाम से होने वाले इस शो पर इस बार इतिहास रचा जाएगा क्योंकि पहली बार महिलाएं इस इवेंट में हिस्सा लेंगी।

इतिहास

लेसी एवांस और नताल्या बनाएंगी इतिहास

क्राउन ज्वेल पर तमाम बड़े मुकाबले देखने को मिलते रहे हैं, लेकिन पहली बार महिलाएं इस स्टेज पर परफॉर्म करती दिखेंगी। सउदी अरब में होने वाले इवेंट पर पहला विमेंस मुकाबला लड़ने का मौका लेसी एवांस और नताल्या को मिलेगा। दोनों ही महिला रेसलर्स का इतिहास काफी शानदार रहा है और वे दोनों ही इस ऐतिहासिक मुकाबले को जीतने के लिए जी-जान लगा देंगी।

ट्विटर पोस्ट

WWE ने ट्वीट कर दी जानकारी

जानकारी

10 साल की डील के तहत हो रहा है क्राउन ज्वेल

2018 में कंपनी ने सउदी अरब की स्पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था जिसके मुताबिक उन्हें साल में कम से कम एक बार वहां इवेंट करना होगा। इस कॉन्ट्रैक्ट के अंडर WWE ने पहला इवेंट 'द ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल' 27 अप्रैल. 2018 को आयोजित किया था। इसके बाद 2 नवंबर, 2018 को कंपनी ने सउदी अरब में अपना दूसरा इवेंट 'क्राउन ज्वेल' के नाम से आयोजित किया।

मुकाबले

इस बार होने हैं कई बड़े मुकाबले

शो का मुख्य आकर्षण ब्रॉक लेसनर और कैन वैलास्केज़ के बीच होने वाला WWE चैंपियनशिप मुकाबला है। WWE में लगभग अजेय रहने वाले लेसनर को नौ साल पहले वैलासकेज ने UFC में बुरी तरह हराया था और उनका चेहरा खून से भिगा दिया था। इसके अलावा 'हेल इन ए सेल' में विवादित मैच में अपना यूनिवर्सल चैंपियन बचा लेने वाले सैथ रॉलिंस एक बार फिर द फिएंड के सामने होंगे।

टीवी इंफो

कहां, कब और कैसे देख सकते हैं?

इवेेंट: क्राउन ज्वेल। स्थान: किंग फह्द इंटरनेशनल स्टेडियम, रियाध, सउदी अरब। समय और तारीख: 31 अक्टूबर (गुरुवार), किक-ऑफ शो- भारतीय समयानुसार रात 09:30 बजे, मेन शो- भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे। कहां देख सकते हैं (टीवी): सोनी टेन 1 (इंग्लिश), सोनी टेन 3 (हिंदी) और सोनी सिक्स (तमिल और तेलुगू), HD पर भी देख सकते हैं। कहां देख सकते हैं (ऑनलाइन): WWE नेटवर्क।