Page Loader
वनडे विश्व कप 2023: रासी वान डेर डुसेन ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक
रासी वान डेर डुसेन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वनडे विश्व कप 2023: रासी वान डेर डुसेन ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक

Oct 07, 2023
04:50 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। डुसेन ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए मैदान के हर कोने में शॉट जमाए। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 5वां शतक है। वनडे विश्व कप में यह उनका पहला ही शतक है। आइए डुसेन की पारी और उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

रिपोर्ट

ऐसी रही डुसेन की पारी और साझेदारी 

34 साल के खिलाड़ी डुसेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के गेंदबाजी आक्रमण बखिया उधेड़कर रख दी। उन्होंने पारी में 98.18 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 108 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के जमाए। डुसेन ने अब तक दूसरे विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 204 रनों की अहम साझेदारी भी निभाई।

रिपोर्ट

इस साल शानदार लय में हैं डुसेन 

डुसेन के खेल में बढ़ती उम्र के साथ और निखार आता जा रहा है। वह गजब की निरंतरता के साथ अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे हैं। इस साल अब तक खेले गए 12 मैचों में उन्होंने 38.08 की औसत और 87.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 457 रन बनाए हैं। इस दौरान 111 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस प्रारूप में 1 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं।

रिपोर्ट

डुसेन का वनडे करियर कैसा रहा है? 

दाएं हाथ के बल्लेबाज डुसेन ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज साल 2019 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था। उन्होंने अब तक 50 मैचों की 45 पारियों में 58.29 की औसत और 89.40 की स्ट्राइक रेट से 1,982 रन बनाए हैं। वह इस प्रारूप में 134 के उच्चतम स्कोर के साथ 5 शतक के अलावा 12 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ यह उनका पहला वनडे शतक है।

रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को दिया 429 रन का लक्ष्य 

दक्षिण अफ्रीका टीम ने इस मुकाबले में श्रीलंका जीत के लिए 429 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने डुसेन, सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (100) और एडेन मार्करम (106) शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन बनाए। यह वनडे विश्व कप इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड है। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (417/6 बनाम अफगानिस्तान, 2015) के नाम दर्ज था।