NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: पंजाब किंग्स ने खरीदे नौ खिलाड़ी, अब ऐसी है पूरी टीम
    अगली खबर
    IPL 2021: पंजाब किंग्स ने खरीदे नौ खिलाड़ी, अब ऐसी है पूरी टीम

    IPL 2021: पंजाब किंग्स ने खरीदे नौ खिलाड़ी, अब ऐसी है पूरी टीम

    लेखन अंकित पसबोला
    संपादन Neeraj Pandey
    Feb 19, 2021
    02:26 pm

    क्या है खबर?

    सबसे अधिक 53.2 करोड़ रुपये लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की नीलामी में उतरने वाली पंजाब किंग्स ने उम्मीद के हिसाब से सबसे अधिक खिलाड़ियों को खरीदा।

    पंजाब ने सबसे अधिक नौ खिलाड़ियों को खरीदा और ऑस्ट्रेलिया के 24 वर्षीय तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन उनके द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। रिचर्डसन को उन्होंने 14 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है।

    आइए जानते हैं क्या है पंजाब की पूरी टीम।

    जानकारी

    नीलामी में पंजाब ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

    झाई रिचर्डसन (14 करोड़ रुपये), रिली मेरिडिथ (आठ करोड़ रुपये), शाहरुख खान (5.25 करोड़ रुपये), मोइसेस हेनरिक्स (4.2 करोड़ रुपये), डेविड मलान (1.5 करोड़ रुपये), फैबिएन ऐलन (75 लाख रुपये), जलज सक्सेना (30 लाख रुपये), सौरभ कुमार (20 लाख रुपये), उत्कर्ष सिंह (20 लाख रुपये)।

    रिटेन

    नीलामी से पहले पंजाब ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन

    पंजाब ने कुल 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

    क्रिस गेल, क्रिस जॉर्डन और निकोलस पूरन पंजाब द्वारा रिटेन किए गए विदेशी खिलाड़ी हैं।

    पंजाब द्वारा रिटेन किए गए भारतीय: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हूडा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत ब्रार और ईशान पोरेल।

    नालकंडे और पोरेल ने पिछले सीजन कोई मैच नहीं खेला था।

    रिलीज

    नीलामी से पहले पंजाब ने इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज

    पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल के अलावा पिछले सीजन लगभग नौ करोड़ रूपये की कीमत में खरीदे गए शेल्डन कोट्रेल को भी रिलीज कर दिया था।

    इसके अलावा ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान, जिम्मी नीशाम और हारदस विल्यून जैसे विदेशी खिलाड़ियों को भी रिलीज किया गया था।

    भारतीय खिलाड़ियों में करुण नायर, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौतम और तजिंदर सिंह को भी रिलीज किया गया था।

    गौतम पिछले सीजन ही राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर आए थे।

    टीम

    नीलामी के बाद ऐसी है पंजाब की टीम

    केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत ब्रार, ईशान पोरेल, उत्कर्ष सिंह, मोइसेस हेनरिक्स, झाई रिचर्डसन, मंदीप सिंह, क्रिस जॉर्डन, दीपक हूडा, रवि बिश्नोई, रिली मेरिडिथ, अर्शदीप सिंह, सरफराज खान, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, शाहरुख खान, निकोलस पूरन, फैबिएन ऐलन, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, डेविड मलान, प्रभसिमरन सिंह, सौरभ कुमार और जलज सक्सेना।

    IPL 2020

    पिछले सीजन छठे स्थान पर रही थी पंजाब

    पिछले सीजन अच्छी शुरुआत के बाद पंजाब लय भटक गई थी और 14 में से आठ मैच गंवाकर वे छठे स्थान पर रहे थे।

    टीम के कप्तान केएल राहुल ने 14 मैचों में 55.83 की औसत से सबसे अधिक 670 रन बनाए थे।

    राहुल ने इस दौरान एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए थे।

    मोहम्मद शमी (20) ने टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लिए थे और सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में आठवें स्थान पर थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब किंग्स
    IPL 2021
    IPL नीलामी 2021

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन
    IPL 2025: जितेश शर्मा SRH के खिलाफ मैच में बने RCB के कप्तान, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब से होगा मुंबई का सामना, पढ़ें पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: 13वें मुकाबले में MI ने KXIP को हराया, मैच में बने बड़े रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब से होगा चेन्नई का सामना, पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: CSK ने KXIP को 10 विकेट से हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: परिस्थिति के अनुसार खिलाड़ियों को NOC जारी करेगी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 के बाद भारतीय क्रिकेटर्स के लिए दो हफ्तों की छुट्टी चाहते हैं कोच शास्त्री इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर ने नीलामी के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, इतनी रखी बेस प्राइस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे स्टार्क, कुल 1,097 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL नीलामी 2021

    IPL 2021: ये खिलाड़ी होंगे नीलामी के लिए उपलब्ध, BCCI ने जारी की सूची इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: कौन हैं नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नयन दोषी? इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट ने IPL 2021 में नहीं खेलने की बताई वजह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी: कौन हैं अफगानिस्तान के केवल 16 साल के स्पिनर नूर अहमद? इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025