Page Loader
WPL के दूसरे संस्करण का हुआ रंगारंग आगाज, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
विमेंस प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज हुआ (तस्वीर: एक्स/@CricCrazyJohns)

WPL के दूसरे संस्करण का हुआ रंगारंग आगाज, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

Feb 23, 2024
07:03 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे संस्करण का शुक्रवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम रंगारंग आगाज हो गया है। सबसे पहले लीग के बारे में पूरी जानकारी दी गई और फिर लीग के आगाज की आधिकारिक घोषणा के बाद बॉलीवुड सितारों की ओर से जोरदार प्रस्तुति दी गई। इस पर 35,000 की दर्शक क्षमता वाला पूरा स्टेडियम में झूम उठा। बता दें कि WPL के आयोजन से महिला क्रिकेट की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें रंगारंग प्रस्तुति का वीडियो

पस्तुति

कार्तिक आर्यन ने की रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत

रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत में इस ऐतिहासिक लीग के बारे में बात की और उसे महिला क्रिकेट के विकास की दिशा एक ऐहतिहासिक कदम बताया गया। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रंगारंग प्रस्तुति की शुरुआत की। उन्होंने 'तेरी आंखे भूल भुलैया', 'कोका कोला तू', 'दिन चोरी साढ़ा हो गया', 'अखियों से गोली मारे', 'हरे राम, हरे राम' जैसे गानों पर जबरदस्त नृत्य प्रस्तुत किया। उनके बाद सिद्धार्थ मल्हौत्रा ने प्रस्तुति दी। इससे सभी दर्शक झूम उठे।

प्रस्तुति

शाहरुख की प्रस्तुति पर झूमा स्टेडियम

कार्तिक और सिद्धार्थ के बाद वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर ने बॉलीवुड गानों पर प्रस्तुति दी और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके बाद बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान प्रस्तुति देने आए। उन्होंने 'झूमे जो पठान' गाने पर जैसे ही डांस किया तो सभी दर्शक उनके साथ झूमने लग गए। इसके बाद BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और IPL चेयरमैन अरुण धूमल समेत अन्य खेल प्रशासकों की मौजूदगी में सभी टीमों की कप्तान का भव्य स्वागत किया गया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें टाइगर श्रॉफ की प्रस्तुति

शुरुआत

पहले मैच में मुंबई से भिड़ेगी दिल्ली की टीम

WPL के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुंबई की कमान हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं, जबकि दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग करेंगी। मुंबई की टीम की बात करें तो हरमनप्रीत के अलावा हैली मैथ्यूज, नताली साइवर और अमेलिया कैर जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। दूसरी तरफ दिल्ली की टीम में लैनिंग के अलावा एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिगेज, शफाली वर्मा, लौरा हैरिस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।