Loading...
कोलंबो टेस्ट: शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ दिया है

कोलंबो टेस्ट: शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Aug 23, 2026
03:27 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभनम गिल ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (50) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 9वां और श्रीलंका टीम के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा। उनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम शुरुआत झटकों से उबरने में सफल रही। हालांकि, गिल अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही गिल की पारी और साझेदारी?

भारतीय टीम को अपनी पहली पारी में 66 रन के कुल स्कोर पर दूसरा झटका लगा था। उसके बाद गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे।

उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 209 गेंदों में 120 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।

इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। गिल पारी में 108 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

उपलब्धि

गिल ने पूरे किए 3,000 टेस्ट रन

गिल ने अपनी पारी का 7वां रन बनाते ही टेस्ट करियर में 3,000 रन भी पूरे कर लिए। वह भारत के लिए यह कारनामा करने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज हैं।

गिल ने 26 साल और 349 दिन की उम्र में 3,000 रन पूरे किए।

भारत की ओर से उनसे कम उम्र में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और दिलीप वेंगसरकर ने ये आंकड़ा छूआ था। कप्तान बनने के बाद से ही गिल टेस्ट मैचों में लगातार रन बना रहे हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है गिल का टेस्ट करियर?

गिल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 43 मुकाबले खेले हैं और इसकी 77 पारियों में 43.47 की औसत के साथ 3,043 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 11 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन का रहा है।

वह अपने टेस्ट करियर में 5 बार बिना खाता खोले भी पवेलियन लौटे हैं।

ADVERTISEMENT