Loading...
काेलंबो टेस्ट: भारत को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत चोटिल होने के बाद हुए रिटायर
ऋषभ पंत कोलंबो टेस्ट में चोटिल होने के बाद रिटायर हो गए हैं

काेलंबो टेस्ट: भारत को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत चोटिल होने के बाद हुए रिटायर

Aug 23, 2026
04:25 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए हैं। दरअसल, वह श्रीलंका के तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा की एक शॉर्ट पिच गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में पंत अपनी कलाई पर चोट लगवा बैठे। उस समय वह 15 गेंदों पर 3 रन बनाकर खेल रहे थे।

घटना

कैसे चोटिल हुए पंत?

तेज गेंदबाज कुमारा ने भारतीय पारी के 58वें ओवर की पहली गेंद एक तीखी और तेज रफ्तार बाउंसर फेंकी थी।

पंत ने इस पर अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलने का प्रयास किया। हालांकि, गेंद की अतिरिक्त गति के कारण वह चूक गए और गेंद सीधे उनके दस्ताने को भेदती हुई बाएं हाथ की कलाई की हड्डी पर जाकर लगी।

गेंद लगते ही पंत ने तुरंत अपना बल्ला छोड़ दिया और गंभीर दर्द में हाथ पकड़कर बैठ गए।

रिटायर

फिजियो के प्रयासों के बाद भी रिटायर हुए पंत

पंत की परेशानी को देखकर भारतीय टीम के फिजियो तुरंत आइस पैक और टेप लेकर मैदान पर भागे।

सूजन को रोकने के लिए फिजियो ने कलाई पर काफी देर तक बर्फ लगाई और दर्द कम करने की कोशिश की।

खेल को कुछ मिनटों के लिए रोक दिया गया, लेकिन पंत का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा था।

इसके बाद अंपायर ने उनसे पूछा, तो वह असहज नजर आए और उन्होंने रिटायर होने का फैसला कर लिया।

ADVERTISEMENT

स्थिति

रविंद्र जडेजा ने संभाली कमान

पंत के बाहर जाने के समय भारत का स्कोर 57.1 ओवर में 207/3 था। उनकी जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल का साथ निभाने उतरे।

पंत के जाने के बाद भी भारत मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 250 रन बना लिए हैं, जहां पडिक्कल शानदार 91 रन और जडेजा 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले कप्तान शुभमन गिल भी अर्धशतक (50 रन) लगाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT