Loading...
कोलंबो टेस्ट: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक, जानिए पूरा मामला
यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक

कोलंबो टेस्ट: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक, जानिए पूरा मामला

Aug 23, 2026
12:36 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर उस समय तनाव फैल गया, जब भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी बहस देखने को मिली। भारतीय पारी के 17वें ओवर में जायसवाल के आउट होने के बाद दोनों खिलाड़ी मैदान के बीच एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और दोनों के सिर भी आपस में हल्के से टकरा गए।

घटना

क्या है पूरा घटनाक्रम?

पारी के 17वें ओवर में फर्नांडो की गेंदबाजी पर जायसवाल ने लगातार 3 चौके जड़कर उन पर भारी दबाव बना दिया था।

इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर फर्नांडो ने शानदार वापसी की। उनकी अंदर आती हुई गुड-लेंथ गेंद जायसवाल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे विकेटों में जा घुसी और जायसवाल बोल्ड हो गए।

विकेट लेने के बाद फर्नांडो पूरी तरह जोश में आ गए और उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में विकेट का जश्न मनाया।

भिड़ंत

इस तरह हुई दोनों खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत

आउट होने के बाद जब जायसवाल पवेलियन लौट रहे थे, तो उन्होंने फर्नांडो को कुछ कहते हुए सुना।

इस पर वह तुरंत पीछे मुड़े और दोनों के बीच शब्दों का तीखा आदान-प्रदान शुरू हो गया।

माहौल इतना गरमा गया कि दोनों खिलाड़ी बिल्कुल आमने-सामने आ गए। इस दौरान गुस्से में जायसवाल का सिर फर्नांडो के सिर से हल्का सा छू गया।

मामले को बढ़ता देख श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को अलग कर मामला शांत कराया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

बल्लेबाजी

कैसी रही जायसवाल की बल्लेबाजी?

पहले टेस्ट की दोनों पारियों में असफल रहने के बाद जायसवाल पर इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने का दबाव था।

उन्होंने पारी की शुरुआत भी बेहतरीन अंदाज में की। वह 53 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 45 रन बनाकर अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन फर्नांडो ने उन्हें बोल्ड कर उनके बड़ी पारी खेलने की चाहत को खत्म कर दिया।

अब देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर जमे हुए हैं।

ADVERTISEMENT