Loading...
कोलंबो टेस्ट: असिथा फर्नांडो ने भारत के खिलाफ दूसरी बार लिया 4 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े
असिथा फर्नांडो ने भारत के खिलाफ टेस्ट में दूसरी बार लिया 4 विकेट हॉल

कोलंबो टेस्ट: असिथा फर्नांडो ने भारत के खिलाफ दूसरी बार लिया 4 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े

Aug 24, 2026
05:43 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में जारी सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट करियर का 7वां और भारत के खिलाफ दूसरा 4 विकेट हॉल रहा। उनकी गेंदबाजी की बदौलत ही श्रीलंका की टीम भारत की रन गति पर अंकुश लगाने में थोड़ी सफल रही। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही फर्नांडो की गेंदबाजी?

फर्नांडो ने भारतीय टीम को 66 रन के कुल स्कोर पर दूसरा झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला।

इसके बाद भी उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी की और बीच-बीच में कप्तान शुभमन गिल (50), रविंद्र जडेजा (43) और सारांश जैन (6) को भी अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

उन्होंने पारी में 29 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 5 मेडन के साथ 106 रन खर्च करते हुए ये सफलताएं अर्जित की।

विवाद

यशस्वी जायसवाल से हुई फर्नांडो की तीखी बहस

मुकाबले में फर्नांडो बेहतरीन गेंदबाजी के साथ भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (45) के साथ विवाद के कारण चर्चा का विषय रहे।

पारी के 17वें ओवर में उन्होंने जायसवाल को आउट कर दिया था। जायसवाल के पवेलियन लौटते समय फर्नांडो ने कुछ कह दिया।

इस पर जायसवाल तुरंत पीछे मुड़े और दोनों के बीच शब्दों का तीखा आदान-प्रदान शुरू हो गया।

इस दौरान दोनों के सिर भी आपस में टकरा गए। बाद में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है फर्नांडो का टेस्ट करियर?

फर्नांडो ने 2021 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

वह अब तक 28 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसकी 47 पारियों में 26.74 की औसत और 3.46 की इकॉनमी से 97 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने 3 बार 5 विकेट और 7 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/51 का रहा है।

भारत के खिलाफ उन्होंने 2 मैच की 3 पारियों में 10 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT