NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी 2024: चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 61वां शतक लगाया, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी 2024: चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 61वां शतक लगाया, जानिए आंकड़े 
    चेतेश्वर पुजारा ने झारखंड के खिलाफ शानदार पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    रणजी ट्रॉफी 2024: चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 61वां शतक लगाया, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 06, 2024
    03:31 pm

    क्या है खबर?

    रणजी ट्रॉफी 2024 में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा ने कमाल की पारी खेली है और प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 61वां शतक जड़ दिया।

    उन्होंने झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ये शतक लगाया है। पहली पारी में झारखंड की टीम ने सिर्फ 142 रन बनाए थे। जवाब में सौराष्ट्र टीम को धमाकेदार शुरुआत मिली है।

    पुजारा अभी भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में उनकी यह पारी बहुत ही खास है।

    पारी

    कैसी रही पुजारा की पारी?

    पुजारा सौराष्ट्र के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने बड़े आराम से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। इस खिलाड़ी ने 162 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया।

    पुजारा की पारी के मदद से ही सौराष्ट्र की टीम ने 300 का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया।

    पुजारा के अलावा सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई ने भी 119 गेंद में 85 रन की पारी खेली। शेल्डन जैक्सन ने भी 54 रन बनाए।

    करियर

    कैसा रहा है पुजारा का प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर?

    सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने अब तक 258 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। इसकी 426 पारियों में उन्होंने 50 से ज्यादा की शानदार औसत के साथ रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक 19,500 से ज्यादा रन निकले हैं।

    पुजारा ने अब तक 61 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं। वह अपने प्रथम श्रेणी करियर में 44 बार नाबाद भी रहे हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 352 रन रहा है।

    करियर

    कैसा रहा है पुजारा का टेस्ट करियर?

    पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2010 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अब तक 103 मुकाबले खेले हैं। इसकी 176 पारियों में उन्होंने 7,195 रन बनाए हैं।

    इस खिलाड़ी की औसत 43.61 की रही है और उन्होंने 19 शतक और 3 दोहरे शतक लगाए हैं। उनके बल्ले से 35 अर्धशतक भी निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206 रन रहा है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 7 जून, 2023 को खेला था।

    लिस्ट-A

    लिस्ट-A क्रिकेट में कैसा रहा है पुजारा का प्रदर्शन?

    पुजारा ने लिस्ट-A क्रिकेट में अब तक 130 मैच खेले हैं। इसकी 127 पारियों में उन्होंने 57.01 की औसत से 5,759 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 16 शतक और 34 अर्धशतक निकला है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 174 रन रहा है। वह 26 बार नाबाद भी रहे हैं। भारत के लिए इस खिलाड़ी को 5 वनडे मैच खेलने का मौका मिला था।

    उन्होंने 10.20 की सधारण औसत से 51 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चेतेश्वर पुजारा
    सौराष्ट्र क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    चेतेश्वर पुजारा

    चेतेश्वर पुजारा 100वें टेस्ट में शून्य पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    नाथन लियोन के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा का खराब प्रदर्शन जारी, नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड नाथन लियोन
    चेतेश्वर पुजारा बनाम राहुल द्रविड़: 100 टेस्ट खेलने के बाद कैसे हैं दोनों के आंकड़े?  टेस्ट क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: तेंदुलकर-द्रविड़ के इस विशेष क्लब में जगह बनाने पर होंगी चेतेश्वर पुजारा की नजरें  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

    सौराष्ट्र क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी: हार्विक देसाई ने लगाया शतक, लेकिन तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र को मिली हार रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: पार्थ भुट ने नौवें नंबर पर खेलते हुए लगाया घरेलू क्रिकेट में पहला शतक घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: धमेंद्र सिंह जडेजा ने लिए 5 विकेट, सौराष्ट्र के खिलाफ पंजाब को बढ़त रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: पार्थ भुट ने लिए 5 विकेट, पहली पारी में लगाया था अपना पहला शतक रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टेस्ट: मैच के पहले दिन गिरे कुल 23 विकेट, भारत की स्थिति मजबूत भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत USA और वेस्टइंडीज में खेल सकता है अपने मैच, जानिए कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट टीम
    धनंजय डी सिल्वा को श्रीलंका का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया श्रीलंका क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की धीमी शुरुआत, दूसरे दिन हुआ 46 ओवर का खेल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025